Lok Sabha Elections: प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते CM मोहन यादव PM को लेकर ये क्या बोल गए? Video वायरल

न्यूज तक

• 02:05 PM • 28 Apr 2024

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों चुनावी सभाओं में अपना ज्यादा वक्त दे रहे हैं. यही कारण है कि वे एक दिन में कई-कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसी दौरान सीएम पीएम को लेकर कुछ ऐसा बोल गए जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

cm mohan yadav
cm mohan yadav
Google CTA

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों चुनावी सभाओं में अपना ज्यादा वक्त दे रहे हैं. यही कारण है कि वे एक दिन में कई-कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसके साथ ही जिन सीटों पर बीजेपी थोड़ी भी घाटे की उम्मीद हैं उन सीटों पर लगभग हर रोज किसी न किसी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. लेकिन इन्हीं जनसभाओं में विपक्ष पर भी सीएम मोहन यादव काफी हमलावर हैं. गुना लोकसभा सीट के म्याना में आयेाजित जनसभा में सीएम मोहन ने पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद हर कोई चौंक गया.

Read more!

दरअसल सीएम मोहन यादव कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मंगलसूत्र वाले बयान पर घेर रहे थे. उनके आरोपों पर पलटवार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ये लोग वोट के चक्कर में झूठे गांधी हैं, असली गांधी तो पता नहीं कहां होंगे? शादी के बाद बेटी मंगलसूत्र पहनती है, लेकिन इन्होंने तो पहना ही नहीं..हमारे पीएम की तो शादी ही नहीं हुई है. 

पीएम मोदी ने शादी ही नहीं की- सीएम मोहन यादव

मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी प्रधानमंत्री के पीछे पड़े रहते हैं उनका मजाक बनाते हैं. सीएम मोहन यादव ने भरे मंच से दावा किया कि  "प्रधानमंत्री मोदी ने तो शादी ही नहीं की है" मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भी कुछ ऐसी बात कह दी जो वहां मौजूद लोग सुनकर दंग रह गए. मोहन यादव ने कहा कि "बजरंग का पट्ठा देश का प्रधानमंत्री बन गया है" तो वहीं चुनावी माहौल में मोहन यादव ने अपने भाषणों में राजा जनक को ही भगवान राम का पिता बता दिया. 

आपको बता दें सीएम मोहन यादव गुना लोकसभा सीट के म्याना में बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ें:'मंगलसूत्र नहीं पहनती हैं, नकली गांधी हैं', प्रियंका गांधी को लेकर CM मोहन यादव ने ऐसा क्यों कहा?