BJP First List For Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है. सपा सहित कई अन्य दलों के बाद आज बीजेपी ने भी अपने 195 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है. इनमें मध्यप्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर नामों की घोषणा कर दी गई है. इसके साथ कई हाईप्रोफाइल सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं. बीजेपी की जारी पहली लिस्ट में 6 मौजूदा सांसदों का टिकट काटा गया है.
ADVERTISEMENT
आज जारी बीजेपी की पहली लिस्ट में गुना लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद केपी यादव का टिकट काटकर कांग्रेस से बीजेपी में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है. सिंधिया के दलबदल के बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि अब केपी यादव का पत्ता कट सकता है. अब देखना होगा कि केपी यादव आगे क्या कदम उठाते हैं या फिर ने उनके लिए कुछ पहले से ही सोच रखा है.
बयानबाजी के चक्कर मे प्रज्ञा का पत्ता कट
भोपाल लोकसभा सीट से 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनाव करारी शिकस्त देकर संसद पहुँची साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उनकी बयानबाजी भारी पफह गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी बयानबाजी के कारण पार्टी को कई बार मुसीबतों का सामना करना पड़ा है. टिकट कटने की खबर लगते ही आलाकमान के पास साध्वी ने अपनी बात रखी थी, इसके बाद भी पार्टी आलाकमान ने उनकी एक न सुनी और भोपाल से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को अपना प्रत्याशी बना दिया है.
ये भी पढ़ें: Loksabha Election: गुना से टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे सिंधिया को हराने वाले केपी यादव? किया बड़ा दावा
क्षेत्र में एक्टिव न रहना ले डूबा राजबहादुर को
2019 में मोदी लहर के दौरान सागर लोकसभा से चुने गए सांसद राजबहादुर सिंह चुनाव तो जीत गए,लेकिन क्षेत्र में एक्टिव न रहने की वजह से आलाकमान तक पहुँचे फीडबैक ने उनकी टिकट कटवा दी. 2019 में दावेदार रही लता बनखेड़े को bjp ने अपना प्रत्याशी बनाया है. लता काफी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और संगठन में कई बड़े पदों पर रह चुकी हैं. विधानसभा चुनाव के समय भी इन्होंने दावेदारी की थी तब पार्टी ने इन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था. तभी से ये दिल्ली और भोपाल के चक्कर लगा रही थी. जिसका सीधा फायदा लता को मिला है.
इन सांसदों का भी पहली लिस्ट से पत्ता कट
बीजेपी की जारी पहली लिस्ट में प्रदेश के 6 मौजूदा सांसदों का टिकट काटा गया है. इनमें रतलाम से जीएस डामोर की जगह मोहन सरकार में वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान को मौका दिया गया है. इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में भेजने के लिए विदिशा से रमाकांत भार्गव की जगह पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा बात करें ग्वालियर सीट की तो यहां से विवेक शेजवलकर का टिकट काट कर पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को चुनावी मैदान में उतारा गया है.
ये भी पढ़ें: बीजेपी की पहली लिस्ट आ गई, गुना से सिंधिया, खजुराहो से लोकसभा लड़ेंगे VD शर्मा, शिवराज कहां से?
ADVERTISEMENT


