लव जिहाद: शादाब ने कबीर बनकर प्रेमजाल में फंसाया, 55 लाख रुपये की लगाई चपत; ऐसे हुआ खुलासा

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

13 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 13 2023 11:23 AM)

Love jihad Indore: इंदौर में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी शादाब ने पहले झूठ के जाल में फंसाकर युवती से दोस्ती की. आरोपी कई बार उसे अपने साथ ले गया और उसे नशीला ड्रिंक पिलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. उसने कैंसर का मरीज होने का नाटक कर पीड़िता से […]

Love, Crime, Rape, Indore, MP News, Madhya Pradesh
Love, Crime, Rape, Indore, MP News, Madhya Pradesh
Google CTA

Love jihad Indore: इंदौर में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी शादाब ने पहले झूठ के जाल में फंसाकर युवती से दोस्ती की. आरोपी कई बार उसे अपने साथ ले गया और उसे नशीला ड्रिंक पिलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. उसने कैंसर का मरीज होने का नाटक कर पीड़िता से सहानुभूति बटोरी और इस तरह से करीब 55 लाख रुपये ऐंठ लिए. आरोपी युवती का धर्म परिवर्तन कराने की फिराक में था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

Read more!

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में टीकमगढ़ से एक छात्रा पढ़ाई करने के लिए इंदौर आई थी. इसी दौरान युवक कबीर से उसकी दोस्ती हो गई. उसके बाद वह उसे अपने साथ उज्जैन ले गया. युवती को अगूंठी पहनाकर और गले में हार डालकर शादी की करने की बात कही. आरोपी कई बार पीड़िता को अपने साथ ले गया. इस दौरान शादाब ने पीड़िता को नशीला ड्रिंक पिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद उसने युवती को अजमेर ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने की भी कोशिश की.

ये भी पढ़ें: जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद, चले ईंट और पत्थर; वीडियो बनाते पुलिस कर्मी का छीना मोबाइल

वीडियो वायरल करने की दी धमकी
धीरे-धीरे पीड़िता को आरोपी की असलियत का पता लगा. पीड़िता को खबर लगी कि वह जिसके साथ रह रही है, उसका नाम कबीर नहीं बल्कि शादाब है. इसके बाद उसने कबीर उर्फ शादाब से बातचीत बंद कर दी. शादाब ने पीड़िता के कुछ अश्लील वीडियो बना लिए थे. इसके बाद वह वीडियो और फोटो को वायरल करने के धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा. युवती ने परेशान होकर इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी.

कैंसर का मरीज बनकर लूटी सहानुभूति
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अरोपी ने खुद को कैंसर का मरीज बताकर सहानुभूति लूटी. युवती आरोपी की बातों में आती गई. उसने खुद को कैंसर का मरीज और बीमार बताकर पीड़िता से 55 लाख रुपये ऐंठ लिए. जैसे ही युवती को पूरे मामले की जानकारी लगी तो उसने कबीर उर्फ शादाब से बातचीत बंद कर दी. शादाब ने पीड़िता के कुछ अश्लील वीडियो बना लिए थे. इसके बाद वह वीडियो और फोटो को वायरल करने के धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा. तिलक नगर थाना प्रभारी मंजू यादव का कहना है कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.