MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की दस्तक! मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

एमपी तक

05 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 5 2023 2:49 AM)

मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दिसंबर शुरू होते ही एमपी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरवेंस के चलते आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है. प्रदेश में बादलों ने डेरा डाले हुए है.

Madhya Pradesh Weather, Madhya Pradesh, MP news, Weather Update
Madhya Pradesh Weather, Madhya Pradesh, MP news, Weather Update
Google CTA

MP Weather News today: मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दिसंबर शुरू होते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के चलते आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है. प्रदेश में बादलों ने डेरा डाला हुआ है. जबलपुर, भोपाल, शहडोल, सागर, ग्वालियर, इंदौर संभाग के कई जिलों में हल्की-फुल्की बारिश का दौर भी जारी है.

Read more!

बारिश के साथ ही प्रदेशभर के तापमान में भी गिरावट हुई है, जिसकी वजह से कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घट गई है, जिससे चलते सड़क आवाजाही और हवाई यात्राओं पर फर्क पड़ सकता है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश के आसार जताए हैं. इसी के साथ आज भी बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा बना रहने की संभावना है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर में भी अगले 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है, इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है. 6 दिसंबर के बाद मौसम साफ होगा और उत्तरी हवाओं के कारण पारे के गिरते ही कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग की माने तो 6 दिसंबर के बाद प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड की दस्तक होगी.

इन जिलों के लिए किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, नर्मदापुरम, सीधी, रीवा, सतना, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रायसेन, सीहोर, भोपाल, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, इंदौर में भी मध्यम से लेकर घनघोर कोहरा छाया रह सकता है. भोपाल, इंदौर, रतलाम, देवास, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, कटनी, उमरिया, जबलपुर, सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: MP Weather: थमने के मूड में नहीं है बेमौसम बारिश! जानें कब मिलेगी राहत और कब आएगी ठंड