मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय दुबे ने बड़ी कार्रवाई की है. नगरीय विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय दुबे ने नगरीय निकायों में हुई अनियमितताओं और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए 392 अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक्शन लिया है. इस सख्त कार्रवाई से शासन को बड़ी राहत मिली है.
ADVERTISEMENT
करोड़ों की वसूली और बर्खास्तगी
वर्तमान में आईएएस संजय दुबे नगरीय शासन विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) हैं. एसीएस संजय दुबे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकायों में गड़बड़ी और लापरवाही के मामलों में अब तक 7 अधिकारियों-कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है. इसके साथ ही, दोषियों से 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली भी की गई है. इतना ही नहीं, गलत दरों पर सामान सप्लाई करने वाले 80 से अधिक ठेकेदारों और सप्लायर्स के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है.
विभिन्न स्तरों पर की गई कार्रवाई
संजय दुबे ने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब तक कुल 392 कर्मियों पर गाज गिरी है, जिनमें 135 चीफ म्यूनिसिपल ऑफिसर (CMO) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं. अनियमितता की गंभीरता के आधार पर इन पर अलग-अलग कार्रवाई की गई है, जिसमें वसूली, वेतन वृद्धि रोकना (Increment Stop), डिमोशन और बर्खास्तगी शामिल है. सरकार का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देना है ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.
ADVERTISEMENT


