MP Election Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश में हो गया बड़ा गेम? इस पार्टी को मिल रही बंपर जीत; क्षेत्रवार जानें

कांउटिंग से पहले एग्जिट पोल्स ने मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं. आइए जानते हैं कि क्षेत्रवार बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है.

Exit Poll result, Exit Poll result live updates, Exit Poll result live,Exit Poll live updates, Exit Poll live,Exit Poll result today, Exit Polls,Exit Poll today,Exit Poll time, madhya pradesh exit poll, madhya pradesh exit poll 2023, Exit poll result mp,
Exit Poll result, Exit Poll result live updates, Exit Poll result live,Exit Poll live updates, Exit Poll live,Exit Poll result today, Exit Polls,Exit Poll today,Exit Poll time, madhya pradesh exit poll, madhya pradesh exit poll 2023, Exit poll result mp,

एमपी तक

follow google news

Madhya Pradesh Election Exit Poll Results 2023 Live: मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. कांउटिंग से पहले एग्जिट पोल्स ने मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं. Matrize-Republic एग्जिट पोल एजेंसी ने कांग्रेस को बढ़ा झटका दिया है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में पांचवी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. आइए जानते हैं कि क्षेत्रवार बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है.

Read more!

Matrize-Republic एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 97-107 सीटें और भाजपा को 118-130 सीटें मिलने के आसार हैं. वहीं अन्य के खाते में सिर्फ 0-2 सीटें जा सकती हैं. संभागवार जारी किए गए इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को प्रदेश में बंपर सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: MP Exit Poll 2023: ग्वालियर-चंबल में Matrize ने दिया कांग्रेस को झटका! बीजेपी की होगी जीत

क्षेत्रवार जानें किसको मिल रहीं कितनी सीटें?

मैट्रिज और रिपब्लिक के एग्जिट पोल में विंध्य में बीजेपी को 29 सीटें वहीं कांग्रेस को 27 सीटें दी गई हैं. चंबल क्षेत्र 34 सीटों में से बीजेपी को 18 वहीं कांग्रेस को 16 सीटें मिली हैं. महाकौशल 49 सीटों में से बीजेपी को 25 वहीं कांग्रेस को 22 सीटें दी गई हैं, वहीं अन्य के खाते में भी 2 सीटें दी गई हैं. मालवा ट्राइबल की 28 सीटों में से बीजेपी को 12 वहीं कांग्रेस को 16 सीटें मिल रही हैं. मालवा उत्तर की 63 सीटों में से बीजेपी को 40 और कांग्रेस को 23 सीटें दी गई हैं.

3 दिसंबर को चुनावी नतीजे साफ होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि ये एग्जिट पोल कितने सटीक साबित हो पाते हैं, लेकिन फिलहाल कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: MP Election Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश में BJP को मिल रहा बहुमत! Republic-Matrize के एग्जिट पोल ने चौंकाया

    follow google news