तीसरी बार दूल्हा बने MP कैडर के IAS अवि प्रसाद, डेप्युटी सेक्रेटरी से हुई शादी, जानें दो पूर्व पत्नियां हैं कौन?

Madhya pradesh cadre IAS Avi Prasad Wedding: अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से तीसरी शादी की है, जबकि उनकी पहली दो पूर्व पत्नियां रिजु बाफना और मिशा सिंह वर्तमान में मध्य प्रदेश में कलेक्टर हैं.

IAS अवि
IAS अवि

धर्मेंद्र साहू

follow google news

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह कोई प्रशासनिक फैसला नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. खबर है कि उन्होंने तीसरी शादी कर ली है. खास बात ये है कि उनकी पहली दो पत्नियां भी भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और फिलहाल अलग-अलग जिलों में कलेक्टर के पद पर तैनात हैं जबकि उनकी तीसरी पत्नी राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं.

Read more!

शानदार रहा प्रशासनिक सफर

मध्य प्रदेश में पदस्थ अवि प्रसाद का करियर शुरुआत से ही काफी प्रभावशाली माना जाता है. साल 2013 में उनका सेलेक्शन भारतीय पुलिस सेवा में हुआ था लेकिन उन्होंने दोबारा कोशिश की और 2014 की संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई. वे मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद, जिन्हें बच्चा बाबू के नाम से भी जाना जाता था. चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

पहली शादी: तैयारी के दौरान हुई मुलाकात

सिविल सेवा की तैयारी के समय नई दिल्ली में उनकी मुलाकात रिजु बाफना से हुई थी. दोस्ती जल्द ही रिश्ते में बदली और दोनों ने शादी कर ली. फिलहाल रिजु बाफना शाजापुर की कलेक्टर हैं और एक सख्त व सक्षम अधिकारी के तौर पर पहचान रखती हैं. हालांकि कुछ साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया.

 दूसरी शादी भी ज्यादा नहीं चली

पहले रिश्ते के खत्म होने के बाद अवि प्रसाद ने मिशा सिंह से विवाह किया, जो 2016 बैच की अधिकारी हैं और मूल रूप से आंध्र प्रदेश से जुड़ी रही हैं. शादी के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश कैडर ले लिया. वर्तमान में वे रतलाम की कलेक्टर हैं और सक्रिय प्रशासनिक शैली के लिए जानी जाती हैं. लेकिन यह रिश्ता भी करीब चार साल बाद खत्म हो गया.

 कूनो में सादगी से हुई तीसरी शादी

अब अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे के साथ नई शुरुआत की है. अंकिता इस समय राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं. जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी को दोनों ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बेहद सादे समारोह में फेरे लिए.

शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं. कुछ लोगों ने इसे पूरी तरह निजी फैसला बताते हुए सम्मान देने की बात कही तो वहीं कुछ ने बार-बार रिश्तों में बदलाव को लेकर सवाल भी उठाए.

ये भी पढ़ें: जिस युवती का शव भोपाल के सेप्टिक टैंक में मिला उसकी शादियों को लेकर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

    follow google news