जिस घर में सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई गई थीं, उसी घर की दीवारों ने एक ऐसी साजिश देखी जिसे सुनकर रूह कांप जाए. पति की हत्या के बाद दहाड़ें मार-मारकर रोने वाली प्रियंका का नकाब अब उतर चुका है. पुलिस की जांच और पति के मोबाइल से मिले दो वीडियो ने इस मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी को पलट कर रख दिया है.
ADVERTISEMENT
जब मोबाइल बना 'गवाह'
कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है. इस मामले में वो सुराग खुद मृतक पति छोड़ गया था. मौत से कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किए गए दो वीडियो अब प्रियंका के गले की फांस बन चुके हैं.
- पहला वीडियो: प्रियंका अपने पति से बुरी तरह झगड़ रही है और गुस्से में चिल्लाते हुए कह रही है- "मेरा वीडियो मत बनाओ."
- दूसरा वीडियो: प्रियंका बेफिक्र होकर बिस्तर पर लेटी है. पति उससे पूछ रहा है कि वह फोन पर किससे बात कर रही थी और उसने उसकी कॉलर क्यों पकड़ी?
ये वीडियो चीख-चीख कर बता रहे हैं कि 11 साल की इस शादी में कड़वाहट और धोखे का जहर काफी पहले ही घुल चुका था.
बदनामी का डर और 'वो' तीसरा शख्स
प्रियंका के पति को पिछले दो साल से उसके अवैध संबंधों की भनक थी. वह जानता था कि प्रियंका 'कमलेश' नाम के शख्स के करीब है. समाज और बदनामी के डर से उसने इस बात को घर की दहलीज के बाहर नहीं जाने दिया. उसने प्रियंका को कई बार समझाया, मिन्नतें कीं, लेकिन प्रियंका के सिर पर नई जिंदगी का जुनून सवार था. वह मायके जाने का बहाना बनाकर राजगढ़ में कमलेश से मिलती रही.
सुपारी किलर और आधी रात का कत्ल
जब पति रिश्ते को बचाने की आखिरी कोशिश कर रहा था, तब प्रियंका अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर उसकी 'मौत का कैलेंडर' तैयार कर रही थी.
- सौदा: कमलेश ने एक सुपारी किलर को एक लाख रुपये में सौदा तय किया, जिसमें 50 हजार एडवांस दिए गए.
- इशारा: वारदात वाली रात जब मोहल्ला सो रहा था, तब प्रियंका ने घर का दरवाजा खुला रखा. किलर घर में घुसा, प्रियंका ने इशारे से पति का कमरा बताया और चंद मिनटों में सब खत्म हो गया.
लाश के बगल में 'खौफनाक सच'
सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड का सबसे डरावना पहलू वह वक्त था जब पति की लाश घर में पड़ी थी. दावा किया जा रहा है कि कत्ल के तुरंत बाद प्रियंका और कमलेश ने सारी मर्यादाएं लांघ दीं. इसके बाद कमलेश ने प्रियंका को 'एक्टिंग' की ट्रेनिंग दी. उसे कैसे रोना है, क्या बयान देना है और पुलिस को कैसे गुमराह करना है.
कानून के शिकंजे में 'कातिल हसीना'
प्रियंका ने स्क्रिप्ट के मुताबिक पूरी दुनिया के सामने बेबस विधवा का नाटक किया, लेकिन वह यह भूल गई कि सच की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती. सोनम रघुवंशी केस की तरह ही धार के इस मामले ने भी सबको चौंका दिया है. आज वही सबूत, वही वीडियो और वही जुर्म का कबूलनामा प्रियंका को सलाखों के पीछे ले जाने की तैयारी कर रहा है.
ADVERTISEMENT


