मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? ताजा ओपिनियन पोल उड़ा देगा बीजेपी की नींद

एमपी तक

27 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 28 2023 8:35 AM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी घमासान चरम पर है और सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है. मध्य प्रदेश में अब तक कई ओपिनियन पोल आए हैं, जिसमें दोनों ही पार्टियों को झटके दिए हैं. हालांकि ज्यादातर सर्वे रिपोर्ट में मध्य प्रदेश में […]

Madhya Pradesh Assembly Election, MP Election 2023, MP Election Opinion Poll, MP BJP, MP Congress
Madhya Pradesh Assembly Election, MP Election 2023, MP Election Opinion Poll, MP BJP, MP Congress
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी घमासान चरम पर है और सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है. मध्य प्रदेश में अब तक कई ओपिनियन पोल आए हैं, जिसमें दोनों ही पार्टियों को झटके दिए हैं. हालांकि ज्यादातर सर्वे रिपोर्ट में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार बताई गई है, कुछ सर्वे रिपोर्ट में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई है. लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर ताजा सर्वे रिपोर्ट बीजेपी की नींद उड़ा देगी. इसमें बीजेपी को बुरी हार मिलती दिखाई दे रही है, वहीं कांग्रेस की मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है. वह स्पष्ट बहुमत के साथ चुनाव में जीत हासिल कर रही है.

Read more!

लेटेस्ट सर्वे रिपोर्ट जी न्यूज ने जारी किया है. इसमें मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को 132 से 146 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. वहीं, भाजपा को इस सर्वे से भारी निराशा हाथ लगी है. बीजेपी को इसमें महज 84 से 98 से सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है. वहीं इसमें अन्य पार्टियों को जीरो से 5 सीटें ही मिलती दिख रही हैं. चुनाव से ठीक पहले आए इस सर्वे ने बीजेपी के अंदर खलबली मचा दी है.

इससे पहले आए इंडिया टीवी की सर्वे रिपोर्ट में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई थी. मामूली सीटों का ही अंतर देखने को मिल रहा था. लेकिन यहां पर कांग्रेस को साफतौर पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. ताजा सर्वे ने भारतीय जनता पार्टी में खलबली मचा दी है.

ये भी पढ़ें: MP: क्या चुनाव में बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, ताजा सर्वे चौंकाने वाले

सर्वे में किस पार्टी को कितनी सीटें

कांग्रेस- 132 से 146
भाजपा- 84 से 98
अन्य- 0 से 5

वोट शेयर में ज्यादा अंतर नहीं

सर्वे रिपोर्ट में अगर हम वोट शेयर की बात करें तो इसमें ज्यादा अंतर नहीं है. कांग्रेस को जहां 46 फीसदी वोट मिल रहा है, वहीं भाजपा थोड़ा कम 43 फीसदी वोट हासिल कर रही है. अन्य दल भी इसमें 11 फीसदी शेयर के साथ अच्छी धमक दिखाई है. मतलब क्षेत्रीय दलों को भी कम करके नहीं आंकना चाहिए.