मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी ने इन्हें बनाया उम्मीदवार, इस सीट पर होगा मुकाबला

ऐश्वर्या पालीवाल

28 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 28 2026 3:15 PM)

बीजेपी ने मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिनके लिए 12 नवंबर को मतदान होगा. एल मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट के लिए 2 नवंबर तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव
मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव
Google CTA

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. बीजेपी ने राज्य में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं. पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी है.

Read more!

क्यों हो रहा है यह उपचुनाव?

दरअसल, मध्य प्रदेश की यह राज्यसभा सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. सीट खाली होने के बाद चुनाव आयोग ने इस पर उपचुनाव कराने का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

तय कार्यक्रम के मुताबिक, इस उपचुनाव के लिए वोटिंग 12 नवंबर को होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर रखी गई है. इस चुनाव में मध्य प्रदेश विधानसभा के विधायक अपने वोट के जरिए नए राज्यसभा सांसद का चुनाव करेंगे. राज्य विधानसभा में पार्टियों के विधायकों की संख्या को देखते हुए ही इस चुनावी नतीजे की दिशा तय होगी.

बीजेपी की रणनीति और आगे का शेड्यूल

हरदीप सिंह पुरी के नाम का ऐलान कर के बीजेपी ने इस सीट पर अपनी तैयारी पुख्ता कर दी है. अब तय तारीखों के हिसाब से नामांकन, उसकी जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद 12 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे सामने आएंगे.

फिलहाल हरदीप सिंह पुरी केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, और अब उनके मध्य प्रदेश से संसद के ऊपरी सदन में जाने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है. मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह आधिकारिक तौर पर तय हो जाएगा कि यह सीट पूरी तरह किसके पाले में जाती है.

ये भी पढ़ें: कूनो नेशनल पार्क, 19 महीने के चीते KNG22 को किसने मारी गोली ? शरीर से मिले 5 छर्रे, मौत के बाद केंद्र ने बैठाई उच्चस्तरीय जांच