मीटिंग में लड़खड़ाते अफसर से CEO मैडम ने पूछा पिए हो क्या? जवाब सुन पकड़ लेंगे अपना सिर

शुभम गुप्ता

11 Dec 2024 (अपडेटेड: Dec 11 2024 1:34 PM)

Seoni: सीओ श्रद्धा सोनी ने सेवकुमार उइके को उनकी हरकतों पर कड़ी फटकार लगाई, जिससे उनका नशा तुरंत उतर गया. बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यालय में इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

NewsTak
Google CTA

Seoni: सोमवार को सिवनी जिले के घंसौर जनपद पंचायत में CEO श्रद्धा सोनी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक चल रही थी. इसी दौरान पंचायत समन्वय अधिकारी (पीसीओ) सेवकुमार उइके शराब के नशे में मीटिंग में जा पहुंचे. अधिकारियों की मौजूदगी में सेवकुमार ने न केवल अजीबोगरीब हरकतें कीं, बल्कि अपनी हरकतों को लेकर माफी भी मांगी. उन्होंने कहा, "मुझे माफ करिए, मैं अपनी गलती मानता हूं. आज के बाद ऐसा नहीं होगा." उनकी इस हरकत पर सीओ मैडम ने सख्त रुख अपनाया.  

Read more!

मीटिंग में शराब पीकर पहुंचे अधिकारी

CEO श्रद्धा सोनी ने सेवकुमार उइके को उनकी हरकतों पर कड़ी फटकार लगाई, जिससे उनका नशा तुरंत उतर गया. बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यालय में इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. घटना की जानकारी मिलने पर सांसद ने भी सीओ से फोन पर बात की. सीओ ने उन्हें बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है और एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) कराए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही सेवकुमार कार्यालय छोड़कर चले गए.  

कार्रवाई के लिए जिला पंचायत को पत्र भेजा गया

घंसौर जनपद पंचायत में इस घटना ने सरकार की योजनाओं और प्रशासनिक कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिला पंचायत सीईओ को सेवकुमार उइके के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए लेटर भेज दिया गया है. स्थानीय प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है.  

सिवनी के विकास कार्यों पर उठे सवाल  

सिवनी जिले के दो आदिवासी बहुल विधानसभा क्षेत्रों में सरकार विकास के लिए योजनाएं चला रही है. लेकिन ऐसे मामलों में प्रशासन की साख पर बुरा असर पड़ता है. घंसौर जनपद पंचायत की इस घटना ने पूरे जिले में चर्चा का विषय बना दिया है.

रिपोर्ट- पुनीत कपूर

यहां देखें पूरा वीडियो