सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश! हाड़ कंपाने वाली ठंड की दस्तक, 6 डिग्री पहुंचा पारा

एमपी तक

20 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 20 2023 2:36 AM)

बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है. प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. प्रदेश के 21 जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया.

Madhya Pradesh Weather, Madhya Pradesh, MP news, Weather Update
Madhya Pradesh Weather, Madhya Pradesh, MP news, Weather Update
Google CTA

MP Weather Update: बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है. प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. मंगलवार रात को पहली बार प्रदेश के 21 जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया. दतिया (Datia) सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

Read more!

लुढ़का प्रदेश का पारा

सीजन में पहली बार 21 जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान वाला शहर दतिया रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिल स्टेशन पचमढ़ी के तापमान में भारी गिरावट देखी गई. पचमढ़ी में रात का तापमान न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पचमढ़ी के दिन के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली.

MP में चली शीतलहर

खंडवा, सिवनी, बैतूल, मलाजखंड और खरगोन में शीतलहर देखने को मिली. उमरिया 6.5, रीवा 6.6, मंडला में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रायसेन और ग्वालियर में भी सर्द हवाओं से ठिठुरते नजर आए.

ये भी पढ़ें: Weather Update: MP में कड़ाके की ठंड का सितम जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण लगातार मौसम (Mausam) में लगातार परिवर्तन देखा जा रहा है. बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान (Temporeture) में गिरावट देखी जा रही है और लोग ठंड से परेशान हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट देखी जाएगी. कई जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: MP में ठंड और कोहरे की दोहरी मार, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट