MP Weather Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अब बारिश से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अब चक्रवात बांग्लादेश की ओर शिफ्ट हो गया है, जिससे भारी बारिश (Heavy rain) से राहत मिल सकती है. हालांकि रीवा (Rewa) और जबलपुर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान जो चक्रवात दक्षिणी बिहार की ओर सक्रिय था, अब वह कमजोर होकर पूर्व की ओर बढ़ गया है और बांग्लादेश के आसपास सक्रिय है. अब इसका असर मध्य प्रदेश के ऊपर कुछ खास नहीं है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट!
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक जबलपुर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ आज भी बारिश होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रीवा, सतना, सिंगरौली, सीधी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
थमेगी बारिश, बढ़ेगा तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान रीवा और बालाघाट में भारी वर्षा दर्ज की गई है. बालाघाट, सीधी, रीवा सिंगरौली, शहडोल, कटनी, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, सागर, दमोह, उमरिया और भिंड जिलों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियां घट जाएंगी. कहीं-कहीं हल्की बूंदबांदी होने के आसार हैं. अगले 4-5 दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा. बादल छटने लगेंगे और धूप निकलने के साथ ही दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.
ये भी पढ़ें: MP Weather: भारी बारिश से पानी-पानी हुआ मध्य प्रदेश, अभी नहीं मिलेगी राहत, रीवा सतना पन्ना में अतिवृष्टि का अलर्ट
ADVERTISEMENT


