MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पड़ेगा ठंड का कहर, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

शुभम गुप्ता

12 Dec 2024 (अपडेटेड: Dec 12 2024 11:24 AM)

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 दिसंबर के बाद प्रदेश में ठंड और कड़ाके की हो जाएगी. पचमढ़ी और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में दर्ज किया जा सकता है.

NewsTak
सांकेतिक फोटो
Google CTA

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुबह और रात को घना कोहरा छा रहा है. दिन और रात दोनों समय ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है. स्वेटर, शॉल और गर्म कपड़े अब हर घर में अनिवार्य हो गए हैं. विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पचमढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में रात का तापमान माइनस डिग्री तक गिरने की संभावना है.  

Read more!

दिन-रात के तापमान में भारी गिरावट 

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान सिंगल डिजिट तक पहुंच चुका है. रात का तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि दिन का तापमान औसत से काफी नीचे गिरकर 9-10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. दिन में भी ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा, जिससे शीतलहर और तेज हो सकती है.   

ये भी पढ़ें- मीटिंग में लड़खड़ाते अफसर से CEO मैडम ने पूछा पिए हो क्या? जवाब सुन पकड़ लेंगे अपना सिर

15 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 दिसंबर के बाद प्रदेश में ठंड और कड़ाके की हो जाएगी. पचमढ़ी और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में दर्ज किया जा सकता है. आने वाले दिनों में ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है. प्रदेश में ठंड का असर स्कूलों, कामकाज और यात्राओं पर भी पड़ सकता है. विभाग ने नागरिकों को ठंड से बचने के लिए  सावधानी बरतने की सलाह दी है.  

ठंड का असर पूरे प्रदेश में, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने एक बार फिर से चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान और गिरेगा. ठंडी हवाएं और कोहरा आने वाले दिनों में जनजीवन को प्रभावित कर सकता है. लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें और ठंड से बचने के सभी उपाय करें. कुल मिलाकर, प्रदेश में ठंड का दौर अभी और लंबे समय तक जारी रहने वाला है. 

ये भी पढ़ें- संत सियाराम बाबा ने 110 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, CM मोहन यादव भी करेंगे अंतिम दर्शन!