MP Weather Update: 1 नवंबर को कैसा रहेगा आपके अपने जिले का हाल? जानिए IMD की ताजा रिपोर्ट

अलका कुमारी

• 05:00 PM • 31 Oct 2026

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 1 नवंबर को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. दिन में खिली हुई धूप और सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड के साथ प्रदेशभर में मौसम बेहद सुहाना बना हुआ है.

MP Weather Update:
MP Weather Update:
Google CTA

अक्टूबर का महीना खत्म होते ही मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम पूरी तरह से साफ और सुहाना हो गया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 1 नवंबर को मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन में हल्की गुनगुनी धूप खिलेगी, तो वहीं सुबह और शाम के वक्त हल्की गुलाबी ठंड का अहसास हो सकता है. 

Read more!

IMD के अनुसार राजधानी भोपाल और उसके आसपास के जिलों जैसे सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा में 1 नवंबर को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. सुबह के वक्त हल्की धुंध या हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज और खिली हुई धूप निकल आई है. यहां अधिकतम तापमान करीब 31°C से 33°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 18°C से 20°C के बीच दर्ज किया जा सकता है और शाम ढलते ही हल्की ठंडी हवाएं चलने से मौसम काफी सुहाना होने का अनुमान है. 

इंदौर और उज्जैन संभाग 

वहीं मालवा और निमाड़ के इलाके जैसे इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, शाजापुर, नीमच और मंदसौर में मौसम काफी सुहावनारहेगा. IMD के अनुसार इन इलाकों में जहां दिन के वक्त हल्की गर्मी महसूस होगी तो रात और सुबह के वक्त तापमान में गिरावट के कारण हल्की सिहरन महसूस हो सकती है. IMD के अनुसार यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान बिल्कुल साफ है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के आसपास दर्ज किया जा रहा है.

ग्वालियर और चंबल संभाग

उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे ग्वालियर-चंबल अंचल के प्रमुख जिलों जैसे ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर और गुना में 1 नवंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने का अनुमान है. यहां दिन में हल्की चुभन वाली धूप रहेगी, लेकिन शाम ढलते ही तापमान तेजी से लुढ़क सकती है जिससे यहां गुलाबी ठंड का असर बाकी संभागों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा देखने को मिल रहा है. इस दौरान इन जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है

जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र (पूर्वी मध्य प्रदेश)

महाकौशल क्षेत्र के इन जिलों (जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट) में 1 नवंबर को मौसम पूरी तरह से शांत और स्थिर होगा, जहां बादलों की आवाजाही न के बराबर है और चारों तरफ खिली हुई धूप नजर आ सकती है. सुबह के समय घास पर हल्की ओस की बूंदें दिखाई देने लगी हैं, जो इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि अब ठंड धीरे-धीरे पैर पसार रही है. इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 30°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है. 

किसानों और आम जनता के लिए IMD की सलाह

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह अनुकूल है. किसानों के लिए यह समय अपनी कटी हुई फसलों को समेटने और अगली फसलों की बुवाई के तैयारी करने के लिए एकदम बेहतरीन है, क्योंकि बारिश का कोई व्यवधान नहीं है. वहीं आम लोगों के लिए सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े निकालने का समय आ गया है क्योंकि अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के किसानों को अब QR Code से मिलेगी खाद, किसानों के लिए एग्रीस्टैक और QR Code आधारित नई व्यवस्था लाएगी सरकार.