MP Weather Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 22 सितंबर को पूरे मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है. बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है, जिसकी वजह से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं तो तेज पानी गिरने के साथ बिजली चमकने और कड़कने का भी खतरा है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर और रीवा के इलाकों में मौसम खराब रहने का अंदेशा जताया गया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हवा में नमी बहुत ज्यादा है, इसलिए लगभग हर जिले में बादल बरस सकते हैं.
ADVERTISEMENT
जानिए किस जिले में कैसा रहेगा मौसम
22 सितंबर को भोपाल, सीहोर, विदिशा और रायसेन में घने बादल छाए रहेंगे, 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और अच्छी बारिश हो सकती है, जिसे देखते हुए बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है. इंदौर, उज्जैन, धार और देवास में सुबह थोड़ी उमस रहेगी, लेकिन दोपहर बाद तेज हवा के साथ पानी गिर सकता है, इसलिए यहां भी येलो अलर्ट है. जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और कटनी में रुक-रुक कर बारिश होगी और बिजली चमकने का डर रहेगा.
मंडला, बालाघाट, अनूपपुर और डिंडोरी में कुछ जगहों पर काफी तेज बारिश हो सकती है, जिसके लिए ऑरेंज/येलो अलर्ट दिया गया है. रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की वजह से येलो अलर्ट है. ग्वालियर, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में केवल हल्के बादल रहेंगे और एकाध जगह फुहारें पड़ सकती हैं, इसलिए वहां सामान्य चेतावनी है. नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल में तेज हवाओं के साथ ठीक-ठाक बारिश का अनुमान है, जिससे वहां भी येलो अलर्ट लगाया गया है.
आपके इलाके का हाल
- भोपाल और आसपास: सुबह से ही काले बादल छाए रहेंगे. दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे थोड़ी ठंडक महसूस होगी.
- जबलपुर और पूर्वी एमपी: जबलपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट में हवा में बहुत नमी रहेगी. गांव-देहात के इलाकों में बिजली गिरने की ज्यादा आशंका जताई गई है.
- इंदौर और मालवा अंचल: सुबह हल्की गर्मी और उमस परेशान कर सकती है, लेकिन दोपहर ढलते-ढलते मौसम बदलेगा और तेज हवा के साथ पानी बरसेगा.
ये भी पढ़ें: भोपाल: आधी रात पत्नी को युवक के साथ देखा, खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर अचानक सड़क पर ये क्या करने लगा पति?
ADVERTISEMENT


