MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 43 डिग्री के पार; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते 25 अप्रैल को ग्वालियर, रीवा और उज्जैन समेत कई जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने और मौसम के पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है.

MP Weather Update
MP Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं. प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने आज यानी 25 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में भीषण लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी जारी की है.

Read more!

इन जिलों में 'लू' का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, प्रदेश के कई संभागों में लू चलने की प्रबल संभावना है. मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है:

  • ग्वालियर-चंबल संभाग: मुरैना, भिंड, ग्वालियर और दतिया में तेज गर्मी के साथ लू का अलर्ट है.
  • मध्य क्षेत्र: शिवपुरी, अशोकनगर और गुना में भी झुलसाने वाली गर्मी रहने वाली है.
  • बुंदेलखंड और बघेलखंड: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और उमरिया में लू का प्रकोप दिखेगा.
  • अन्य जिले: डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में भी लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

कैसा रहा तापमान?

पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के कई शहरों में पारा चढ़ गया है. राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40.2°C रिकॉर्ड किया गया, वहीं नर्मदापुरम और खजुराहो में यह 43°C तक पहुंच गया. अन्य प्रमुख शहरों का हाल:

  • सीधी: 42°C
  • रायसेन और रतलाम: 42°C
  • सागर और टीकमगढ़: 41°C
  • इंदौर और उज्जैन: 40°C

क्या बारिश की है संभावना?

राहत की उम्मीद कर रहे लोगों के लिए फिलहाल कोई अच्छी खबर नहीं है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, जिसका मतलब है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है.

 

    follow google news