Monalisa and Farmaan Khan wedding controversy: महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी खूबसूरती नहीं, बल्कि उनकी अचानक हुई शादी है. मोनालिसा ने केरल के एक मंदिर में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली है, जिसे लेकर विवाद हो गया. वहीं इस बीच अब मोनालिसा खुद कैमरे पर आईं हैं. मामले में सफाई देते हुए उन्होंने सारा ठीकरा अपने माता-पिता पर ही फोड़ दिया. उन्होंने बताया कि उनका परिवार जिस लड़की से उनकी शादी करवाना चाहता था वो रिश्ते में उनका भाई लगता है. साथ ही उन्होंने फरमान से शादी करने की वजह का भी खुलासा किया है. मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कई भी कई हैरान करने वाली बातें बताई. उन्होंने क्या क्या कहा पढ़िए इस खबर में...
ADVERTISEMENT
शादी की असली वजह का खुलासा?
मोनालिसा शादी को लेकर जहां एक तरफ लव जिहाद के आरोप लग रहे हैं और परिवार इसे ब्रेनवाश का नतीजा बता रहा है. अब इस मामले में मोनालिसा ने कैमरे के सामने आकर चुप्पी तोड़ी है. मोनालिसा ने अपनी शादी का पूरा ठीकरा अपने माता-पिता पर फोड़ा है. उन्होंने कहा कि उनके घरवाले उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कराना चाहते थे. मोनालिसा का कहना है कि वो लड़का रिश्ते में उनकी बुआ का बेटा है, इस हिसाब वो उनका भाई लगता है. उन्होंने कहा कि, "मेरे मम्मी-पापा जिससे शादी कराना चाहते थे, वह मुझे अच्छा नहीं लगा. वह रिश्ते में मेरा भाई लगता है, इसलिए मैंने अचानक इतना बड़ा फैसला लिया."
जबरदस्ती शादी करने का चौंकाने वाला दावा
मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने एक और हैरान करने वाली बात कही. उन्होंने बताया कि फरमान खान शुरुआत में शादी के लिए तैयार नहीं थे, बल्कि उन्होंने खुद फरमान पर शादी के लिए दबाव बनाया. मोनालिसा का कहना है कि उनके पिता भी उस वक्त वहां मौजूद थे, लेकिन वे इस शादी से खुश नहीं थे और उन्होंने समारोह में हिस्सा नहीं लिया. वर्तमान में मोनालिसा के माता-पिता उनसे काफी नाराज बताए जा रहे हैं.
उम्र को लेकर छिड़ा कानूनी विवाद
मोनालिसा और फरमान की शादी के बाद उनकी उम्र को लेकर भी सोशल मीडिया और खबरों में काफी बहस हो रही है. कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि मोनालिसा अभी बालिग नहीं हैं. इन आरोपों को खारिज करते हुए फरमान खान ने दावा किया है कि मोनालिसा की उम्र 18 साल हो चुकी है. फरमान के मुताबिक, आधार कार्ड और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी बर्थ सर्टिफिकेट में उनकी उम्र 18 साल ही दर्ज है. उन्होंने कहा कि अगर उम्र कम होती, तो कानूनी रूप से शादी का रजिस्ट्रेशन संभव नहीं होता.
केरल में हिंदू रीति-रिवाज की थी शादी
फरमान खान ने जानकारी दी कि उन्होंने केरल के एक मंदिर में हिंदू पद्धति से शादी की है और इसके लिए बाकायदा पुवार पंचायत से सर्टिफिकेट भी लिया है. उन्होंने यह भी कहा किया कि शादी के लिए किसी भी तरह का धर्मांतरण नहीं किया गया है. फरमान ने 'के-स्मार्ट' ऐप के जरिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है और उन खबरों का खंडन किया है जो मोनालिसा को नाबालिग बता रही हैं.
दोनों परिवारों में भारी तनाव और नाराजगी
भले ही मोनालिसा और फरमान ने अपनी नई जिंदगी शुरू कर दी है, लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ हैं. जहां मोनालिसा का परिवार इसे 'ब्रेन वॉश' और 'लव जिहाद' का मामला बता रहा है, वहीं फरमान के परिवार ने भी इस शादी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. महाकुंभ के जरिए रातोंरात स्टार बनी मोनालिसा की इस शादी ने अब कानूनी और सामाजिक विवाद का रूप ले लिया है.
यह भी पढ़ें:
ADVERTISEMENT


