महानआर्यमन सिंधिया को मिली उधम क्षेत्र में बड़ी सफलता, उनके स्टार्ट अप 'Ethara AI' और Amazon Web Services (AWS) के बीच बड़ी साझेदारी

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया के AI स्टार्टअप Ethara AI ने Amazon Web Services (AWS) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की है. सिएटल स्थित Amazon Headquarters में हुई बैठक में Agentic AI के भविष्य और भारत को वैश्विक AI हब बनाने पर चर्चा हुई.

NewsTak

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और उद्यमी महानआर्यमन सिंधिया अपने तकनीकी स्टार्टअप Ethara AI के माध्यम से वैश्विक पटल पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. महानआर्यमन सिंधिया अपने अमेरिका की यात्रा के दौरान के सिएटल स्थित Amazon Headquarters की यात्रा की, जहां उनकी कंपनी और दुनिया की विश्व के दिग्गज क्लाउड सेवा प्रदाता Amazon Web Services (AWS) के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई है.

Read more!

महानआर्यमन सिंधिया और उनके को-फाउंडर सूर्यांश राणा ने AWS के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ एजेंटिक AI, स्वामी शिवसुब्रमण्यन और Head of Startups, India, श्रीराम संथानम के साथ उच्च स्तरीय बैठक के साथ Agentic AI के भविष्य पर चर्चा भी हुई. महानआर्यमन सिंधिया लगातार कई वर्षों से भारत को एक विश्व एआई का केंद्र बिंदु बनाने में लगे हुए है., वे कहते है एआई के सर्वाधिक उपभोक्ता अगर भारतीय है तो उसका निर्माण के केंद्र भी भारत होना चाहिए. 

    follow google news