मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने प्रदेश की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय लिया है. इस पहल के तहत एमपीसीए अब अपने सभी पूर्व महिला खिलाड़ियों को मासिक वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगा.
ADVERTISEMENT
यह राशि खिलाड़ियों के क्रिकेट करियर और श्रेणी के आधार पर निर्धारित की गई है. विशेष रूप से यह योजना उन महिला खिलाड़ियों के लिए है जो बीसीसीआई की पेंशन योजना की पात्रता में शामिल नहीं हो पाती हैं.
किन महिला खिलाड़ियों को कितला मिलेगा?
- भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी महिला खिलाड़ियों को ₹12,500 प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे.
- घरेलू (डोमेस्टिक) स्तर की खिलाड़ियों को उनकी श्रेणी के अनुसार ₹6,000 से ₹10,000 प्रतिमाह दिए जाएंगे.
- 75 वर्ष से अधिक आयु की महिला खिलाड़ियों को ₹7,500 प्रतिमाह की सहायता राशि दी जाएगी.
यह योजना 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुकी है.
इस अवसर पर अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने कहा- “हमारी पूर्व महिला क्रिकेटरों ने उस दौर में खेल को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया, जब संसाधन, पहचान और समर्थन संरचनाएं सीमित थीं. उनका सम्मान और सहयोग सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है. यह मासिक सहायता योजना उनके योगदान को मान्यता देने और वर्तमान लाभ प्रणाली की कमियों को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.”
उन्होंने आगे कहा कि यह योजना एक समावेशी एवं आवेदन-आधारित ढांचे पर तैयार की गई है, जिससे जरूरतमंद खिलाड़ियों तक सहायता सुनिश्चित रूप से पहुंच सके. एमपीसीए न केवल क्रिकेट के भविष्य पर, बल्कि उसके गौरवशाली अतीत के सम्मान पर भी समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रहा है.
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
एमपीसीए समिति ने पुरुष क्रिकेटरों एवं अंपायरों की पेंशन में वृद्धि को भी मंजूरी दी है.
बीसीसीआई पेंशन योजना से बाहर सेवानिवृत्त पुरुष क्रिकेटरों को अब-
- 1-4 मैच: ₹7,000 प्रतिमाह
- 5-14 मैच: ₹10,000 प्रतिमाह
- 15-24 मैच: ₹12,500 प्रतिमाह
- बीसीसीआई स्तर के सेवानिवृत्त अंपायरों को ₹10,000 प्रतिमाह तथा राज्य स्तरीय अंपायरों को ₹6,500 प्रतिमाह दिए जाएंगे.
- 75 वर्ष से अधिक आयु के अंपायरों को अतिरिक्त ₹7,500 प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे.
इसके अतिरिक्त, अंपायर, स्कोरर एवं चयनकर्ताओं के मानदेय में भी वृद्धि की गई है.
- इंटर-डिवीजनल मैचों के अंपायर: ₹5,000 प्रति मैच
- स्कोरर: ₹2,500 प्रतिदिन
- चयनकर्ता: ₹9,000
कोचों के प्रोत्साहन राशि में भी संशोधन किया गया है.
शिवपुरी के जांच शिविर में पहुंचे महानआर्यमन सिंधिया ने जाना मरीजों का हाल
ADVERTISEMENT


