शिवपुरी के जांच शिविर में पहुंचे महानआर्यमन सिंधिया ने जाना मरीजों का हाल

शिवपुरी में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे MPCA अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया. यहां 42 जिलों के 70 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज. जानें सिंधिया परिवार की इस सेवा परंपरा और शिविर की पूरी रिपोर्ट.

NewsTak
महानआर्यमन सिंधिया.

न्यूज तक डेस्क

follow google news


मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया अपने दो दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंचे. यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से आयोजित 'वृहद स्वास्थ्य शिविर' का अवलोकन किया. महानआर्यमन ने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि दूर-दराज से आए मरीजों के बीच बैठकर उनका हाल-चाल भी जाना. 

Read more!

माधव महाराज की परंपरा को दोहराया- सिंधिया 

शिविर के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए महानआर्यमन सिंधिया ने भावुक होते हुए कहा कि गुना-शिवपुरी का हर नागरिक सिंधिया परिवार का सदस्य है. उन्होंने याद दिलाया कि इसी तरह के विशाल शिविर माधव महाराज भी अपने समय में लगवाया करते थे, जब दिल्ली से डॉक्टरों की विशेष टीम स्पेशल ट्रेन के जरिए आती थी. उन्होंने इस आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सेवा और समर्पण' के संकल्प का प्रतीक बताया. 

42 जिलों के 70 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज 

इस विशाल शिविर की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 42 जिलों के मरीज यहां पहुंच चुके हैं. आंकड़ों के अनुसार 70 हजार से अधिक लोगों का उपचार किया जा चुका है. सैकड़ों मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं. गंभीर बीमारियों का निःशुल्क इलाज और HPV वैक्सीन (बच्चियों के लिए) की सैकड़ों डोज दी गई हैं. महानआर्यमन सिंधिया आज खेल जगत से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और कल (शिविर के अंतिम दिन) फिर मरीजों के बीच मौजूद रहेंगे. 
 

    follow google news