मैहर: पास बैठी महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था पीजी कॉलेज का असिस्टेंट प्रोफेसर, फिर महिला ने...., वीडियो हुआ वायरल

Maihar bus molestation case: मैहर में चलती बस में महिला से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी आलोक सिन्हा ने महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसका वीडियो वायरल हो गया. पीड़िता ने बहादुरी दिखाते हुए सबूत जुटाए और अमरपाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Maihar bus molestation case
Maihar bus molestation case

वेंकटेश द्विवेदी

follow google news

सोशल मीडिया पर आए दिन आपको कई ऐसे फोटो-वीडियो दिख ही जाते होंगे जहां चलती बस, मेट्रो या भीड़-भाड़ वाली जगह पर शख्स महिलाओं को गलत तरीके से टच करते है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक बस में महिला के साथ अश्लीलता का वीडियो वायरल हुआ है और हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी कोई आम इंसान नहीं बल्कि समाज को सुधार वाले एक असिस्टेंट प्रोफेसर है. फिलहाल पीड़िता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी है और आरोपी की तलाश जारी है. विस्तार से जानिए इस मामले की पूरी कहानी.

Read more!

असिस्टेंट प्रोफेसर ने की बदसलूकी

यह मामला मैहर जिले से सामना आया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता सतना से रामनगर की ओर जाने वाली बस में सवार हुई थी. उस वक्त में ठीक-ठाक संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन जैसे-जैसे बस आगे बढ़ी लोग अपने जगहों पर उतरने लगे. सफर के दौरान भटनवारा के पास महिला के बगल वाली सीट खाली हुई, तभी आरोपी वहां आकर बैठ गया. आरोपी का नाम आलोक सिन्हा बताया जा रहा है जो कि अमरपाटन पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है. पीड़िता के पास बैठते ही आलोक सिन्हा उनसे जबरदस्ती बातचीत करने की कोशिश करने लगा और फिर अश्लील हरकत करने लगा.

महिला की दिखाई बहादुरी 

आलोक सिन्हा अश्लील हरकत करने पर महिला बिल्कुल भी डरी नहीं, बल्कि उसने बहादुरी दिखाते हुए चुपके से अपने मोबाइल निकाला. उन्होंने साहस दिखाते हुए प्रोफेसर की सारे हरकतों को कैद कर लिया. इसी बीच जब आलोक सिन्हा को इस बात की भनक लगी तो वह महिला को मनाने लगा. लेकिन महिला नहीं मानी तो उसे जान से मारने की धमकी भी दिया. लेकिन महिला ने सारी बातों को दरकिनार कर दिया और अमरपाटन पहुंचते ही थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.

हिस्ट्रीशीटर निकला असिस्टेंट प्रोफेसर

बताया जा रहा है कि आलोक सिन्हा पहले भी कई विवादों में रहे हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर ने पहले प्रभारी प्राचार्य डॉ एसपी सिंह के साथ मारपीट की थी, जिसे लेकर अमरपाटन थाने में एफआईआर हुई थी और मामले की जानकारी आयुक्त उच्च शिक्षा भोपाल मध्यप्रदेश शासन को भेजी गई थी. वहीं यह बात भी सामने आई है कि आरोपी की पत्नी दिल्ली में रहती है और उसकी एक बेटी कनाडा में इंजीनियर है. 

अमरपाटन थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी 

इस मामले में अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि, जैसे ही मामले की जानकारी मिली, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज कर लिया हैं. आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा के ऊपर भारतीय न्याय संहिता(BNS) की धारा  74 और 351/3 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही पुलिस ने पीड़िता के पास से सारे साक्ष्य ले लिए है और आरोपी की तलाश जारी है.

यहां देखें वीडियो

MP Crime: डॉक्टर बना जल्लाद! पत्नी का गला घोंटा, फिर कार में जिंदा जलाया, वजह चौंकाने वाली

    follow google news