मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सतना सांसद को दी ये धमकी, बता दिया ‘राक्षस’, VIDEO वायरल

योगीतारा दूसरे

• 10:42 AM • 18 Jun 2023

Satna News: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की पार्टी से बगावती सुर काफी लंबे समय से देखे जा रहे हैं. नारायण त्रिपाठी और सतना संसदीय क्षेत्र से सांसद गणेश सिंह के बीच की तल्खी किसी से छिपी नहीं है, मगर आज ये तल्खी उस वक्त सार्वजनिक हो गई जब नारायण त्रिपाठी ने सांसद की गैरमौजूदगी में […]

Maihar MLA Narayan Tripathi gave this threat to Satna MP, told 'monster', VIDEO viral
Maihar MLA Narayan Tripathi gave this threat to Satna MP, told 'monster', VIDEO viral
Google CTA

Satna News: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की पार्टी से बगावती सुर काफी लंबे समय से देखे जा रहे हैं. नारायण त्रिपाठी और सतना संसदीय क्षेत्र से सांसद गणेश सिंह के बीच की तल्खी किसी से छिपी नहीं है, मगर आज ये तल्खी उस वक्त सार्वजनिक हो गई जब नारायण त्रिपाठी ने सांसद की गैरमौजूदगी में भरे मंच से उन्हें राक्षस कह डाला. मैहर विधायक का यह बयान अब जमकर वायरल हो रहा है.

Read more!

दरअसल, आज मैहर के सिविल अस्पताल के नवनिर्मित ट्रामा यूनिट का लोकार्पण होना था. जिसके लिए विधायक नारायण त्रिपाठी भी पहुंचे. बकौल, नारायण त्रिपाठी वो जैसे ही मेनगेट पर पहुंचे कि अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी कि आज का लोकार्पण समारोह कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है.

सांसद जी शिलान्यास और लोकार्पण की नौटंकियां करते
विधायक नाराण त्रिपाठी को बताया गया कि मंत्री जी ट्रामा यूनिट का लोकार्पण करेंगे. मगर न तो मंत्रीजी का नाम बताया गया और न ही लोकार्पण की अगली तारीख का जिक्र किया गया था. फिर क्या था विधायक नारायण त्रिपाठी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. लोकार्पण के लिए तैयार मंच से विधायक ने कहा कि हमारे कामों पर सांसद जी शिलान्यास और लोकार्पण कर नौटंकियां करते हैं… मैं बोलता नहीं हूं. आप लोग निश्चिंत रहें इस तरह के राक्षसों का विनाश करने के लिए मैं राजनीति में आया हूं.

ये भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के बिगड़े बोल, नरोत्तम मिश्रा को कहा मच्छर, सिंधिया को कही ये बड़ी बात

सांसद का काम खोजने वाले का करेंगे सम्मान
हम हमेशा सबके मान सम्मान का ख्याल रखते हैं. किसी के सम्मान के खिलाफ अपशब्द नहीं बोले. मैं मीडिया को चुनौती देता हूं कि सांसद जी द्वारा किए गये मैहर में ऐसे कौन से विकास कार्य हैं. उनको खोजकर लाकर दीजिए मैं मैहर के पत्रकारों का सम्मान करूंगा. विधायक ने कहा कि आज तक किए क्या ये..? प्रदेश सरकार की योजनाएं आती हैं आप चल देते हो टेढ़े मेढ़े होकर छाती फुलाकर. केंद्र की कोई योजना को लाकर बताओ… उसका भूमिपूजन करो… उसका लोकार्पण करो. 4 बार के सांसद हो… एक ऐसा काम बता दें… मेडिकल कॉलेज शंकरलाल तिवारी की देन है. इनकी क्या देन हैं.

विधायक ने सांसद को दे डाली धमकी
विधायक ने पत्रकारों से यहां तक कह डाला कि सांसद जी हर काम में टांग अड़ाने का काम करते हैं. केंद्र सरकार की योजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण करें सांसद जी… विधायकों के काम में हस्तक्षेप न करें. यही स्वभाव है उनका पर ये प्रोटोकॉल के विपरीत है. बहुत बड़े तानाशाह न बनें इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा. सांसद जी के एक एक काम को खोजूंगा. मुख्यमंत्री जी सांसद जी को समझाएं कि वो केंद्र सरकार की योजनाओं में हस्तक्षेप करें. अपने आप पर सुधार करें वरना मैं मैहर में भी नहीं घुसने दूंगा.

ये भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में अवैध मजारों को बता दिया ‘लैंड जिहाद’, कहा- आगे भी चलेगा बुलडोजर