प्रेमी के साथ बहन को मंदिर में देख भड़का भाई...पहले पिटाई की फिर लिया ऐसा स्टेप कि लोग रह गए हैरान

Maihar Temple Viral Video: मैहर के मां शारदा मंदिर में एक भाई ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ देख लिया, जिसके बाद वहां जमकर हंगामा और मारपीट हुई. अंत में लोकलाज के डर से भाई ने मंदिर परिसर में ही दोनों की शादी करा दी, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश

वेंकटेश द्विवेदी

follow google news

विश्व प्रसिद्ध मां शारदा की नगरी मैहर से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चैत्र नवरात्रि के दौरान जहां भक्त दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं, वहीं त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित मंदिर परिसर में एक प्रेमी जोड़े की पकड़धक्कड़ और फिर फिल्मी अंदाज में हुई उनकी शादी चर्चा का विषय बन गई है. 

Read more!

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक 25 मार्च (सप्तमी) की रात एक युवती अपने प्रेमी के साथ चोरी-छिपे मैहर दर्शन करने पहुंची थी. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और परिवार को बिना बताए यहां आए थे, लेकिन किस्मत का खेल देखिए, युवती का भाई भी उसी समय मंदिर में मौजूद था. जैसे ही भाई की नजर अपनी बहन और उसके प्रेमी पर पड़ी, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. 

मंदिर में मचा हड़कंप फिर हुई पिटाई

त्रिमूर्ति गेट के पास भाई ने प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ लिया और बीच बचाव के बजाय वहीं मारपीट शुरू कर दी. श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. भाई ने युवक और अपनी बहन की जमकर धुनाई की, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है.

मारपीट के बाद गूंजी शहनाई

हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग और मंदिर के पुजारी इकट्ठा हो गए. काफी देर तक चली गहमागहमी और आपसी बातचीत के बाद मामला पूरी तरह पलट गया. लोकलाज और बदनामी के डर से परिवार ने एक नाटकीय फैसला लिया. गुस्से में आग बबूला भाई ने तय किया कि अब इन दोनों की शादी यहीं कराई जाएगी. देखते ही देखते मंदिर के पुजारियों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को हमसफर चुन लिया और विवाह संपन्न हो गया.

पुलिस की नजर

शादी के बाद दोनों पक्ष बिना किसी कानूनी शिकायत के अपने घर लौट गए. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं यह शादी किसी दबाव में तो नहीं कराई गई. 

 

    follow google news