MP में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच बड़ा हादसा, एक की मौत कई घायल; मचा हड़कंप

लोमेश कुमार गौर

• 07:22 AM • 17 Nov 2023

एमपी में वोटिंग के बीच एक बुरी खबर सामने आयी है. हरदा के धनगांव में मतदान केंद्र के बाहर 4 लोगों को करंट लग गया.

MP Election 2023, MP News, Madhya Pradesh, assembly elections in mp
MP Election 2023, MP News, Madhya Pradesh, assembly elections in mp
Google CTA

MP Election Update: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (vidhansabha Chunav 2023) के लिए वोटिंग जारी है. इसी बीच एक बुरी खबर सामने आयी है. हरदा (Harda) के धनगांव में मतदान केंद्र के बाहर 4 लोगों को करंट लग गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Read more!

जानकारी के मुताबिक टेंट हटाने के दौरान ये हादसा हुआ. घायलों में ग्राम पंचायत धनगांव का पंचायत सचिव भी शामिल है. प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार मतदान केंद्र पर अधिकारियों द्वारा टेंट को हटाकर दूसरी जगह रखने का कहा था, इसी दौरान 11 केबी विद्युत लाइन से टेंट के पाइप टकरा गए और हादसा हो गया.

2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां एक युवक अनिल विश्नोई पंचायत सचिव का उपचार चल रहा है, जबकि सुनील पंवार की मौत हो गई है. दो अन्य घायलों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है. इस संबंध में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि
मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है.

ये भी पढ़ें:  MP Election LIVE: ग्वालियर-चंबल में नहीं थम रहा बवाल, भिंड में तीन बार चली गोली, फोर्स ने उपद्रवियों पर बरसाई लाठियां

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शी कैलाश विश्नोई ने बताया, सुनील पवार वोट डालने आया था. इसी दौरान अधिकारियों ने उसे टेंट हटाने का कहा. सुनील पवार, अनिल बिश्नोई, कैलाश मंडले और ब्रज विश्नोई टेंट हटा रहे थे, तभी ऊपर की लाइन से तार टच होने करंट लगा, जिसमें सुनील की मौत हो गई और अनिल, कैलाश और ब्रज घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से हम तत्काल अस्पताल लेकर आया.

ऐसे लगा करंट

करंट से घायल अनिल बिश्नोई ने बताया, “मैं धनगांव ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव हूं और चुनाव की ड्यूटी पर था. इसी दौरान वहां एक टेंट लगा था, जिसको हटाने के लिए नोडल अधिकारियों ने कहा. टेंट को हटाने के दौरान ऊपर की लाइन से करंट लगा उसके बाद मुझे कुछ समझ में नहीं आया क्या हुआ.”

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: भिंड में भाजपा प्रत्याशी के गनर ने की फायरिंग, जानें फिर क्या हुआ