मंडला: CMO के लिपिक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

सैयद जावेद अली

• 09:53 AM • 01 Mar 2023

mandla crime news: मध्यप्रदेश के मंडल जिले में लोकायुक्त पुलिस ने सीएमओ और उसके लिपिक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत  कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज किया है. लोकायुक्त ने लिपिक संदीप दुबे को 50 हज़ार रूपये की रिश्वत […]

Mandala News Lokayukta Police cmo trap mandla crime news
Mandala News Lokayukta Police cmo trap mandla crime news
Google CTA

mandla crime news: मध्यप्रदेश के मंडल जिले में लोकायुक्त पुलिस ने सीएमओ और उसके लिपिक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत  कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज किया है. लोकायुक्त ने लिपिक संदीप दुबे को 50 हज़ार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा और उसने बताया कि यह रिश्वत उसने सीएमओ के कहने पर ली. दोनों को मौके पर ही लोकायुक्त ने ट्रेप कर लिया.

Read more!

जानकारी के अनुसार ठेकेदार जगमोहन सिंह ने वर्ष 2022 में तीन नल कूप खनन का कार्य किया था. जिसका भुगतान 1’97’296 रूपये नगर परिषद को करना था.  इसके एवज में ठेकेदार से 80 हज़ार रूपये की मांग की गई थी. बाद में मामला 50 हज़ार रूपये में तय हुआ.

जब ठेकेदार रिश्वत की राशि लेकर सीएमओ के पास पहुंचा तो सीएमओ ने यह राशि लिपिक संदीप दुबे को देने को कहा. जब ठेकेदार ने लिपिक संदीप दुबे द्वारा बताई गई जगह पर उसे रिश्वत के 50 हज़ार रूपये दिए तभी लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और फिर लिपिक संदीप दुबे के बयान के आधार पर सीएमओ विकेश कुम्हरे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया.

पूछताछ चल रही है, सारा रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस
लोकायुक्त जबलपुर में तैनात डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि ठेकेदार जगमोहन सिंह शंकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नगर परिषद के सीएमओ विकेश कुम्हरे उससे किए गए कामों के भुगतान करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं. पहले 80 हजार रुपए मांग रहे थे, बाद में 50 हजार रुपए देने की मांग करने लगे. परेशान होकर जगमोहन शंकर ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करा दी. जिसके बाद पहले सीएमओ के लिपिक को और फिर उसके बयान के आधार पर सीएमओ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया. दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनके द्वारा किए गए कामों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.

6 साल बाद ट्रेन विस्फोट का इंसाफ! 7 को फांसी 1 को उम्रकैद; जानिए ब्लास्ट का आंखों देखा हाल…