कर्नल सोफिया पर बयान देकर बुरे फंसे मंत्री विजय शाह, सुप्रीम कोर्ट गए तो वहां भी लगी तगड़ी फटकार, SC ने सुनाई ये बात

न्यूज तक

• 11:38 AM • 15 May 2025

Minister Vijay Shah News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई. कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया और कहा कि मंत्री को जिम्मेदार बयान देने चाहिए.

Minister Vijay Shah News
Minister Vijay Shah News
Google CTA

Minister Vijay Shah News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

Read more!

SC ने लगाई मंत्री को फटकार

चीफ जस्टिस बीआर गवई ने मंत्री विजय शाह से पूछा, "आप किस तरह का बयान दे रहे हैं? आप मंत्री हैं, मंत्री होकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं? क्या यह मंत्री को शोभा देता है?" कोर्ट ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं की जाती.

कोर्ट ने कहा - जिम्मेदार बनें

कोर्ट ने कहा कि जब देश मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए. कोर्ट ने मंत्री से पूछा, "क्या आप जानते हैं कि आप कौन हैं?" जवाब में मंत्री के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने माफी मांग ली है और मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है.

हाईकोर्ट के आदेश पर रोक नहीं

चीफ जस्टिस ने मंत्री के वकील से पूछा कि उन्होंने हाईकोर्ट के सामने अपनी बात क्यों नहीं रखी? कोर्ट ने मंत्री के खिलाफ दर्ज FIR पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर कल फिर सुनवाई होगी.

क्या है मामला?

मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर एक विवादित बयान दिया था. इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई. FIR भारतीय न्याय संहिता की तीन धाराओं के तहत दर्ज की गई है. इसके बाद मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

विवाद बढ़ने के बाद मंत्री विजय शाह ने माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था. उन्होंने कहा कि जोश में उनके मुंह से कुछ गलत निकल गया, जिसके लिए वो माफ़ी मांगते हैं.

कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज, सीएम ऑफिस से आई ये कड़ी प्रतिक्रिया