पर्चा भरने पहुंचे मिर्ची बाबा, SDM कार्यालय के बाहर टेका माथा लगाई मिट्टी; शिवराज पर ये बोले

नवेद जाफरी

30 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 30 2023 11:59 AM)

MP Elections 2023: सीहोर की हाई प्रोफाइल सीट बुधनी से वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने आज नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल कर दिया. उन्होंने बुधनी एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया. मिर्ची बाबा ने एसडीएम कार्यालय गेट के सामने माथा टेका और मिट्टी उठाकर माथे पर लगाई. बाबा ने सीएम शिवराज पर […]

Mirchi Baba reached Budhni to fill the form, bowed his head outside the SDM office and covered it with mud; He said this on Shivraj
Mirchi Baba reached Budhni to fill the form, bowed his head outside the SDM office and covered it with mud; He said this on Shivraj
Google CTA

MP Elections 2023: सीहोर की हाई प्रोफाइल सीट बुधनी से वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने आज नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल कर दिया. उन्होंने बुधनी एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया. मिर्ची बाबा ने एसडीएम कार्यालय गेट के सामने माथा टेका और मिट्टी उठाकर माथे पर लगाई. बाबा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा, बाेले- अपने आप को नर्मदा का सपूत बताते हैं. लेकिन वहां पर नर्मदा घाट तक नहीं है.

Read more!

सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा ने बड़ा बयान देते हुए कहा- बुधनी को जिला बनाया जाएगा. यहां फैक्ट्री लगेगी तो लोकल के लोगों को ही रोजगार दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने मां नर्मदा का ऐसा घाट बनाया जाएगा, जिसका विदेश तक नाम होगा.

मिर्ची बाबा ने साधा निशाना

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बुधनी में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी से प्रत्याशी है. तो वहीं कांग्रेस ने रामायण 2 में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है. वहीं समाजवादी पार्टी से वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा उम्मीदवार है. नामंकन के आखरी दिन सोमवार को वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा जिले के बुधनी पहुंचे. जहां उन्होंने एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधा.

ये भी पढ़ें: दमोह: आमने-सामने आए कांग्रेस-बीजेपी समर्थक, विरोधी को चैंलेज करते हुए ताल ठोंकने लगे टंडन

अगर मैं विधायक बना बनेगा ऐतिहासिक घाट बनेगा

मीडिया से चर्चा करते हुए मिर्ची बाबा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि बड़े दुःख की बात है जो अपने आप को सपूत बेटा बता तो वहा नर्मदा घाट नही हैं। बुधनी की जनता अगर मुझे विधायक बनाएगी तो सरकार कोई भी बने सबसे पहले उच्च कोटि ऐतिहासिक नर्मदा घाट बनाया जाएगा जिसका विदेश तक नाम होगा. इसके साथ ही यहां फेक्ट्री लगेगी तो लोकल के लोगों को ही रोजगार दिया जाएगा. इसके साथ ही बुधनी को जिला बनाया जाएगा.