CM शिवराज के साले को हराने वाले इस निर्दलीय विधायक में थामा BJP का दामन, जानें कौन हैं वो?

एमपी तक

16 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 16 2023 2:46 AM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2023) का मुकाबला दिलचस्प हो चला है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने लगभग आधी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. लेकिन प्रदेश में दल बदल, बगावत और नई पार्टी ज्वॉइन करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले […]

MP Election 2023, Congress candidates firt list, MP News, Madhya Pradesh, MP Politics
MP Election 2023, Congress candidates firt list, MP News, Madhya Pradesh, MP Politics
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2023) का मुकाबला दिलचस्प हो चला है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने लगभग आधी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. लेकिन प्रदेश में दल बदल, बगावत और नई पार्टी ज्वॉइन करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बालाघाट जिले से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल (गुड्डा भैया) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

Read more!

बालाघाट की वारासिवनी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने रविवार देर रात सीएम हाउस पहुंचकर बीजेपी ज्वॉइन की. सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

ये भी पढ़ें: सिंधिया को मात देने कांग्रेस ने चला ‘ब्रहास्त्र’! राहुल गांधी के इशारे पर इस दिग्गज को उतारा

कौन हैं प्रदीप जयसवाल

प्रदीप जायसवाल (Pradeep Jaiswal) पहले कांग्रेस के सदस्य थे. वे कांग्रेस (Congress) सरकार में खनिज मंत्री रहे हैं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदीप जायसवाल को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. 2018 के विधानसभा चुनाव में जायसवाल ने बीजेपी के डॉ. योगेंद्र निर्मल को हराया था. हालांकि 15 महीने बाद जब प्रदेश से कांग्रेस की सरकार गिर गई तो प्रदीप जायसवाल ने बीजेपी को समर्थन दिया था. वे सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी के विरोधी माने जाते हैं.

यहां से मिल सकता है टिकट

प्रदीप जायसवाल के बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद ऐसी चर्चाएं सामने आ रही हैं कि पार्टी उन्हें वारासिवनी सीट से विधायकी का टिकट दिया जा सकता है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने X पर विधायक प्रदीप जायसवाल के पार्टी ज्वॉइन करने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा “विधायक श्री प्रदीप जायसवाल ने आज मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की”


ये भी पढ़ें: टिकट नहीं मिलने से भड़की कांग्रेस की इस महिला नेता ने दिया इस्तीफा, आलाकमान को कर दिया चैलेंज