हाथ में डंडा लिए गायों को हांकते नजर आए ये विधायक, वजह जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

अपने अजब-गजब बयानों और प्रदर्शनों को लेकर आए दिन चर्चा में रहने वाले मध्यप्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर चर्चा में है. इस बार विधायक किसानों के साथ हाथ में डंडा लिए निराश्रित गौवंश को शहर से जंगल की ओर हांकते नजर आए.

Sheopur News, Congress MLA, MP Congress, MP News, MP Politics
Sheopur News, Congress MLA, MP Congress, MP News, MP Politics

खेमराज दुबे

follow google news

Sheopur News: अपने अजब-गजब बयानों और प्रदर्शनों को लेकर आए दिन चर्चा में रहने वाले मध्यप्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर चर्चा में है. इस बार विधायक किसानों के साथ हाथ में डंडा लिए निराश्रित गौवंश को शहर से जंगल की ओर हांकते नजर आए. उन्होंने यह कदम जिले की बंद पड़ी गौशालाओं के विरोध में उठाया है. विधायक का आरोप है कि निराश्रित गोवंश गांवों में फसल बर्बाद कर रहे है.वही आवारा गौवंश की वजह से सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है.

Read more!

प्रदर्शन के दौरान विधायक जंडेल ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन जल्द ही इस और ध्यान नहीं देते है तो वे पहले विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे और फिर भी बात नही बनी तो आने वाले दिनों में आवारा और निराश्रित गाय-बैलो को कलेक्ट्रेट में घुसा कर प्रदर्शन करेंगे.

शनिवार दोपहर को श्योपुर शहर की सड़कों पर उस समय लोग हैरत में पड़ गए जब अपने हाथों में डंडा लिए स्थानीय कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल गांव और शहर की सड़को पर बेसहारा घूम रहे आवारा गोवंश को हाँकते नजर आए. विधायक जंडेल गौवंशो को हाँकते हुए शहर के बंजारा डैम से लेकर निकले तो पहले पटेल चौक रामतलाई हनुमान मंदिर और शिवपुरी रोड होते पहुँचे, फिर श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर स्थित कलेक्ट्रेट दफ्तर के बाहर के जा पहुँचे.

भाजपा शासन में बंद हो गईं कई गौशालाएं- विधायक बाबू जंडेल

कलेक्ट्रेट के सामने विधायक जंडेल ने मीडिया कर्मियों को बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के वक्त समय प्रदेश के साथ ही श्योपुर जिले में भी कई गौशालाओ का निर्माण किया गया था लेकिन कुछ महीनों के बाद भाजपा के सत्ता में आने पर गौशालाओं को बंद कर दिया गया. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि गाय और धर्म के नाम पर भाजपा राजनीति करती है, लेकिन हकीकत यह है कि जिस गौमाता के शरीर में देवताओं का निवास है, उन्हें सड़कों पर बेसहारा छोड़ रखा है.

जिसकी वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और आवारा गौवंश ग्रामीणो की फसल उजाड़ रहे हैं. उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी और धर्म विरोधी बताते हुए गायों का हत्यारा बताया. विधायक जंडेल का आरोप है कि सरकार बंद पड़ी गौशालाओं को शुरू करने की दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठा रही है. इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि मैं इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में उठाऊंगा यदि प्रशासन बंद पड़ी गौशालाओं को जल्द शुरू नहीं कराएगा तो आने वाले दिनों में निराश्रित और आवारा गौवंश को कलेक्ट्रेट में घुसा दूंगा.

ये भी पढ़ें- बाबरी ढांचे को गिराने वाले चंबल के कारसेवक ने सुनाई मौत के मुंह से जीवित निकल आने की पूरी कहानी

    follow google news