मोहन यादव की सरकार ने इन 13 IPS का किया प्रमोशन, बना दिया आईजी

एमपी तक

29 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 29 2023 11:15 AM)

सीएम मोहन यादव सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा निर्णय लिया है. मध्यप्रदेश बैच के 13 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का लाभ सीएम मोहन यादव की सरकार ने दिया है. लंबे समय से इनके प्रमोशन की कार्रवाई अटकी हुई थी.

Mohan Yadav Government, BRTS, Bhopal News, Bhopal BRTS, CM Mohan Yadav Government
Mohan Yadav Government, BRTS, Bhopal News, Bhopal BRTS, CM Mohan Yadav Government
Google CTA

Mohan Yadav Government: सीएम मोहन यादव सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा निर्णय लिया है. मध्यप्रदेश बैच के 13 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का लाभ सीएम मोहन यादव की सरकार ने दिया है. लंबे समय से इनके प्रमोशन की कार्रवाई अटकी हुई थी. जो अब पूरी हो गई है. इन आईपीएस अफसरों को प्रमोट करके मोहन यादव की सरकार ने आईजी पुलिस बना दिया है.

Read more!

आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ रहे अंशुमान सिंह, रुचिवर्धन मिश्रा सहित कई अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया गया है. हालांकि प्रमोशन के बाद भी इन अधिकारियों के विभागों में कोई परिवर्तन नहीं किया है. ये जिस विभाग में पदस्थ थे, उसी विभाग में प्रमोशन पाकर भी पदस्थ रहेंगे.

जिन अधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं, उनमें सबसे पहला नाम है रुचिवर्धन मिश्रा का है जो डीआईजी प्रशासन के पद पर थीं, उनको प्रमोट करके आईजी प्रशासन बना दिया गया है. चंद्रशेखर सोलंकी खरगौन रेंज के डीआईजी थे, वे यहीं पर अब आईजी बना दिए गए हैं.

इन अफसरों के भी हुए प्रमोशन, देखें लिस्ट

नाम- वर्तमान पदस्थापना- नवीन पदस्थापना

चैत्रा एन.- डीआईजी, शिकायत एवं मानव अधिकार- आईजी, शिकायत एवं मानव अधिकार

अनिल सिंह कुशवाह- डीआईजी उज्जैन रेंज- आईजी उज्जैन रेंज

आरआरएस परिहार- डीआईजी जबलपुर रेंज- आईजी जबलपुर रेंज

आरके हिंगणकर- डीआईजी, ग्रामीण रेंज, इंदौर- आईजी, ग्रामीण रेंज, इंदौर

अंशुमान सिंह- विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, सीएम ऑफिस – आईजी, विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, सीएम ऑफिस

मनीष कपूरिया- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर-  आईजी लॉ एंड ऑर्डर, इंदौर

अरविंद कुमार सक्सेना- अपर परिवहन आयुक्त- आईजी, अपर परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर

विनीत खन्ना- डीआईजी, पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल, आईजी पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल

हिमानी खन्ना- डीआईजी, पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल, आईजी पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल

मिथिलेश शुक्ला- डीआईजी रीवा रेंज- आईजी रीवा रेंज

अनुराग शर्मा- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल- आईजी, भोपाल

ये भी पढ़ें– दर्दनाक बस हादसे के बाद CM मोहन यादव ने पूरे MP के लिए जारी किया ये बड़ा आदेश