महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा की शादी का मामला अब केवल पारिवारिक विवाद नहीं रह गया है, बल्कि इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और गंभीर साजिश के आरोप जुड़ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट की मशहूर वकील नाजिया इलाही खान ने इस मामले में एंट्री करते हुए बेहद चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने अंदेशा जताया है कि मोनालिसा को केरल के रास्ते सीरिया भेजने की योजना बनाई जा रही है.
ADVERTISEMENT
'सीरिया भेजने की चल रही है कार्रवाई'
नाजिया इलाही खान ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि केरल में कुछ राष्ट्रभक्त लोगों से जानकारी मिली है कि मोनालिसा को विदेश पार्सल करने की तैयारी है. उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी जल्दी पासपोर्ट कैसे बन गया? नाजिया ने कहा, 'लड़कियां पार्सल की जा रही हैं और जिस तरह से चुटकियों में पासपोर्ट बनवाया गया, वह शक पैदा करता है.'
कानूनी जंग की तैयारी: सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी लड़ाई
वकील नाजिया इलाही खान ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में बड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने बताया कि मोनालिसा के माता-पिता की सहमति से पहले पुलिस स्टेशन, फिर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की अदालतों में मामला ले जाया जाएगा. उन्होंने कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं इस केस को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच तक लेकर जाऊंगी ताकि मोनालिसा जिंदा वापस आ सके."
फिल्म डायरेक्टर का आरोप- 'PFI का हाथ और विदेशी फंडिंग'
वहीं, फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी इस शादी को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण के पीछे PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का हाथ है और इसके लिए विदेशी फंडिंग की गई है. सनोज मिश्रा ने सवाल उठाया कि एक 'पंचर बनाने वाले का लड़का' (फरमान खान) इतनी बड़ी हैसियत कैसे पा गया कि केरल के बड़े-बड़े मंत्री उसके साथ खड़े हो गए? उन्होंने इसे पूरी तरह से 'ब्रेनवॉश' और 'लव जिहाद' का मामला बताया है.
परिवार का बुरा हाल, मां बिस्तर पर
नाजिया इलाही खान ने बताया कि मोनालिसा की मां की हालत बहुत खराब है और वे सदमे के कारण बीमार होकर बिस्तर पर आ चुकी हैं. उन्होंने मोनालिसा से अपील की कि जिस मां ने उसे जन्म दिया, क्या उसके लिए उसके मन में कोई दर्द नहीं है? परिवार का दावा है कि मोनालिसा से उनका संपर्क पूरी तरह काट दिया गया है और उसे एक 'पिंजरे' में कैद कर लिया गया है.
क्या है पूरा विवाद?
महाकुंभ 2025 में मशहूर हुई मोनालिसा ने हाल ही में केरल के फरमान खान से शादी की है. जहां एक तरफ इसे प्रेम विवाह बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर परिवार और हिंदू संगठन इसे 'लव जिहाद' और मानव तस्करी की साजिश बता रहे हैं.
ADVERTISEMENT


