'मेरी बेटी तो अभी नाबालिग है!' मोनालिसा के परिवार का सनसनीखेज दावा, क्या शादी के लिए बनवाए गए फर्जी दस्तावेज?

Monalisa Marriage Controversy: मोनालिसा की शादी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा के परिवार ने दावा किया है कि वह अभी नाबालिग है और उसकी उम्र सिर्फ 16–17 साल है. परिवार ने शादी के लिए इस्तेमाल किए गए पासपोर्ट और दस्तावेजों को भी फर्जी बताया है. आइए जानते है परिवार ने क्या-कुछ दावा किया है.

Monalisa Marriage Controversy
Monalisa Marriage Controversy

उमेश रेवलिया

follow google news

महाकुंभ से चर्चा में आई मध्य प्रदेश के माहेश्वर की मोनालिसा एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं. केरल के मुस्लिम युवक फरमान से उनकी शादी की खबरों के बीच अब मोनालिसा के परिवार ने एक ऐसा दावा किया है जिसने इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. परिवार का कहना है कि मोनालिसा अभी बालिग (Adult) नहीं है और उसकी उम्र मात्र 16-17 साल है. इसके साथ ही परिवार मोनालिसा की वापसी की भी गुहार लगा रहा है. विस्तार से जानिए पूरी बात.

Read more!

'16-17 साल की है उम्र, पासपोर्ट भी फर्जी'

मोनालिसा की बुआ ने कैमरे के सामने दावा किया कि मोनालिसा अभी नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर यह शादी कराई गई है. परिवार ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के लिए इस्तेमाल किए गए दस्तावेज और पासपोर्ट पूरी तरह फर्जी हैं. उन्होंने कहा, 'हम पढ़े-लिखे लोग नहीं हैं, हमारी गरीबी का फायदा उठाकर और लड़की को कुछ खिला-पिलाकर उसे वश में किया गया है.' 

सीएम मोहन यादव से छोटी बहन की गुहार

मोनालिसा की छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. उसने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से हाथ जोड़कर विनती की है कि उसकी दीदी को वापस लाया जाए. उनका कहना है कि शादी के बाद से उसका अपनी बहन से कोई संपर्क नहीं हो पाया है और उसका मोबाइल भी छीन लिया गया है. परिवार का आरोप है कि इस घटना से पूरे हिंदू समाज का नाम खराब हुआ है और वे अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं.

पिता ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप

मोनालिसा के पिता ने इस शादी को सीधे तौर पर 'लव जिहाद' करार दिया है. उनका कहना है कि उनकी बेटी को धोखे में रखकर यह सब किया गया है. इस बीच, मोनालिसा की पहली बॉलीवुड फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी महेश्वर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. परिवार का आरोप है कि जब पिता अपनी बेटी को लेने गए, तो उन्हें डरा-धमकाकर वापस भेज दिया गया और जेल भेजने की धमकी दी गई.

क्या कानूनी पेचीदगियों में फंसेगी शादी?

यदि परिवार का नाबालिग होने का दावा सच साबित होता है, तो यह शादी कानूनी रूप से अमान्य हो सकती है और फरमान पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हो सकते हैं. फिलहाल, मध्य प्रदेश का यह परिवार न्याय के लिए सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठा है. मोनालिसा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है.

    follow google news