महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के आरोपों पर मां का पलटवार! कैमरे के सामने रोते हुए बेटी को बताया झूठा, सनोज मिश्रा का किया बचाव

Monalisa viral girl controversy: महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा के छेड़छाड़ आरोपों पर बड़ा यू-टर्न देखने को मिला है. मां और बहन ने कैमरे के सामने आकर मोनालिसा को झूठा बताया है और डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बचाव किया है. जानिए क्या हैं पूरे आरोप, परिवार ने क्यों खारिज की शिकायत के साथ अब तक क्या-क्या हुआ.

Monalisa viral girl controversy
मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए थे आरोप, लेकिन अब परिवार ने बताया झूठा

उमेश रेवलिया

follow google news

महाकुंभ से रातों-रात चर्चा में आई मध्य प्रदेश की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फोटो या वीडियो नहीं बल्कि गंभीर आरोप हैं. मोनालिसा ने अपनी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. हालांकि, अब इस कहानी में नया मोड़ तब आ गया जब मोनालिसा की मां और बहन खुद मीडिया के सामने आईं और अपनी ही बेटी के आरोपों को पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया.

Read more!

मां और बहन ने डायरेक्टर को बताया निर्दोष

मोनालिसा की मां ने कैमरे के सामने फूट-फूट कर रोते हुए अपनी बेटी को झूठा करार दिया है. उन्होंने कहा कि सनोज मिश्रा पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और उन्होंने हमेशा मोनालिसा को अपनी बेटी की तरह माना है. मां का दावा है कि शूटिंग के दौरान परिवार हमेशा साथ रहता था और ऐसी कोई घटना कभी नहीं हुई. 

वहीं, मोनालिसा की बहन ने भी डायरेक्टर का बचाव करते हुए कहा कि पूरी शूटिंग के दौरान वह अपनी बहन के साथ थी और सनोज मिश्रा ने उन दोनों को हमेशा सम्मान दिया. परिवार का आरोप है कि मोनालिसा ये सब अरमान खान नाम के शख्स के बहकावे में आकर कर रही है, जिससे उसने हाल ही में शादी की है.

मोनालिसा के गंभीर आरोप: '10 बार गलत तरीके से छुआ'

इससे पहले, मोनालिसा ने केरल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सनोज मिश्रा पर चौंकाने वाले दावे किए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उन्हें कम से कम 10 बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की. मोनालिसा का कहना है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत अपने माता-पिता से की, तो उन्होंने उनकी बात सुनने के बजाय डायरेक्टर का ही साथ दिया. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'क्या पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे?' और अब वह इस मामले में इंसाफ की मांग कर रही हैं.

विवादों में घिरी शादी और डायरेक्टर की सफाई

दूसरी ओर, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि मोनालिसा को ये सब बातें अरमान खान से शादी करने के बाद याद आ रही हैं. इस मामले में एक नया पहलू यह भी सामने आ रहा है कि मोनालिसा नाबालिग हो सकती हैं, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल, यह विवाद रिश्तों, आरोपों और सच्चाई के बीच उलझ गया है और पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा.

यहां देखें वीडियो

फरमान से शादी करने के बाद नहीं थम रही मोनालिसा की परेशानी, अब संत समाज ने लगाया गंभीर आरोप

    follow google news