मोनालिसा के साथ फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा का सनसनीखेज खुलासा, बोले- मेरी हीरोइन का ही कर लिया शिकार

Viral Girl Monalisa: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अभिनेत्री मोनालीसा द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों को 'लव जिहाद' की साजिश बताया है. उन्होंने दावा किया कि मोनालीसा का ब्रेनवॉश कर उसे उनके खिलाफ खड़ा किया गया है ताकि उनकी फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' को रोका जा सके.

मोनालिसा मामले में बड़ा खुलासा
मोनालिसा मामले में बड़ा खुलासा

आशुतोष शुक्ला

follow google news

महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' और फिल्म अभिनेत्री मोनालीसा (Monalisa) इन दिनों अपनी शादी और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ मोनालीसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी के बाद डायरेक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं, वहीं अब सनोज मिश्रा ने सामने आकर इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे एक गहरी साजिश करार दिया है.

Read more!

15 दिन पहले मैं गॉडफादर था, अब छेड़छाड़ करने लगा?

एमपी तक (MP Tak) से खास बातचीत में सनोज मिश्रा ने कहा कि मोनालीसा का पूरी तरह से 'ब्रेनवॉश' किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जो लड़की 15 दिन पहले तक मुझे अपना पिता और 'गॉडफादर' मानती थी, वह अचानक ऐसे आरोप कैसे लगा सकती है? सनोज के मुताबिक, मोनालीसा के पीछे उनका शौहर फरमान खड़ा है, जो अपनी बेरोजगारी दूर करने और 'लव जिहाद' के मिशन को बचाने के लिए यह सब करवा रहा है.

फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' का भविष्य अधर में

सनोज मिश्रा ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से मोनालीसा के साथ फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' पर काम कर रहे थे. फिल्म लगभग तैयार है, सिर्फ दो दिन की शूटिंग बची थी. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है, इसलिए 'जिहादी ताकतों' ने फिल्म को रोकने के लिए हीरोइन को ही अपने जाल में फंसा लिया. अब फिल्म का रिलीज होना नामुमकिन लग रहा है क्योंकि कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर इसे हाथ लगाने को तैयार नहीं है.

केरल कनेक्शन और पीएफआई का आरोप

डायरेक्टर ने इस पूरे मामले में केरल और पीएफआई (PFI) का हाथ होने का अंदेशा जताया है. उन्होंने कहा कि फरमान ने अपना नाम बदलकर और हिंदू बनकर पहले परिवार का भरोसा जीता और फिर मोनालीसा को केरल ले जाकर शादी कर ली. सनोज ने दावा किया कि केरल अब ऐसे धर्मांतरण के लिए सुरक्षित जगह बन गई है. उन्होंने यह भी कहा कि मोनालीसा के माता-पिता आज भी अपनी बेटी को नाबालिग बता रहे हैं और इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.

मैं उसे अब भी बेटी मानता हूं

छेड़छाड़ के आरोपों पर दुख जताते हुए सनोज ने कहा, "मैंने उसे बेटी कहा है और मैं उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा. मैं बस यही चाहता हूं कि उसे सद्बुद्धि मिले और उसके पीड़ित परिवार को न्याय मिले." उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मोनालीसा की मां ने उन्हें बताया कि फोन पर बात करते समय उसे अपनी मूल भाषा के बजाय हिंदी में बोलने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे लगता है कि वह किसी दबाव में है.

ये भी पढ़ें: MP Road Accident: ग्वालियर में काल बनी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, मंदिर से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    follow google news