MP में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, राजधानी भोपाल समेत इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

एमपी तक

• 03:19 AM • 16 Aug 2023

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश (MP) में एक बार फिर जोरदार बारिश (Heavy Rain) के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक ट्रफ लाइन शिफ्ट होने से प्रदेश में फिर से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होगा. मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों के भीतर राजधानी भोपाल (Bhopal) समेत मध्य के कई […]

NewsTak
Google CTA

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश (MP) में एक बार फिर जोरदार बारिश (Heavy Rain) के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक ट्रफ लाइन शिफ्ट होने से प्रदेश में फिर से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होगा. मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों के भीतर राजधानी भोपाल (Bhopal) समेत मध्य के कई जिलों में बारिश का येलो रअलर्ट जारी किया गया है. ये बारिश गर्मी से भी राहत दिलाएगी.

Read more!

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बंगाल की खाड़ी के ऊपर मानसून (Monsoon) सर्कुलेशन सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे मध्य प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा. नया वेदर सिस्टम (Weather System) 18 अगस्त तक एक्टिव होगा. इसका असर दिखाई देने लगा है. हालांकि मुख्य तौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश में ट्रफ लाइन शिफ्ट होने का असर देखने को मिलेगा.

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में राजधानी भोपाल, दक्षिण सीहोर, विदिशा, रायसेन, हरदा, भिंड, दतिया, बड़वानी, खरगोन, नरसिंहपुर, उत्तरी खंडवा, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, जबलपुर, उमरिया, बालाघाट, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं अनूपपुर, नर्मदापुरम और शहडोल जिलों में भी बारिश के आसार हैं.

गर्मी से मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कुछ दिनों से बारिश (heavy Rain) पर ब्रेक लगा हुआ है. अगस्त के महीने में औसत से कम बारिश हुई है. बारिश थमने की वजह से तापमान भी बढ़ रहा है. जिसकी वजह से उमस और गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है. हालांकि ट्रफ लाइन शिफ्ट होने से आने वाले दिनों में एमपी के भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल और इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. ये बारिश फसलों को फायदा पहुंचाने के साथ ही गर्मी से भी राहत दिलाएगी.

ये भी पढ़ें: MP का अमरनाथ है पचमढ़ी का ये रहस्यमयी मंदिर, दुर्गम चढ़ाई के बाद होते हैं नागराज के दर्शन