MP Weather: मॉनसून आते ही तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, बैतूल समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

न्यूज तक

24 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 24 2024 8:03 AM)

MP Weather Latest Update: मध्य प्रदेश में मॉनसून ने धमाकेदार तरीके से दस्तक दी है. अब प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है.

MP Weather Update Today
MP Weather Update Today
Google CTA

MP Weather Latest Update: मध्य प्रदेश में मॉनसून ने धमाकेदार तरीके से दस्तक दी है. अब प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आयीं हैं. मौसम विभाग के मुताबिक,  मॉनसून मध्य प्रदेश के 32 जिलों में अभी तक एंटर कर चुका है. आईएमडी ने इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

Read more!

मॉनसून अब तक मध्यप्रदेश में 32 जिलों में पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 5 दिन में मॉनसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा. वहीं सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंचेगा. इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया गया है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 26 जून को बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा. 

ये भी पढ़ें: MP Weather: 26 जिलों में मॉनसून की एंट्री से बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान का कहर

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट!

बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावन जताई गई है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन जिलों में भी बारिश के आसार हैं और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यहां बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा, रतलाम, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी जिलों में भी मौसम बदल सकता है और बारिश की संभावना है. 

रविवार को मध्य प्रदेश में मौसम का अतरंगी मिजाज देखने को मिला. कहीं जोरदार बारिश हो रही थी, तो कहीं तीखी धूप और गर्मी का असर रहा. विदिशा, भोपाल, रायसेन, सीहोर और सागर जिले में जोरदार बारिश देखने को मिली. 

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मध्यप्रदेश में आ गया मानसून, जमकर हो रही बरसात, जानें अगले 24 घंटे कैसी होगी बारिश