MP में फिर से एक्टिव होगा मानसून, होगी जोरदार बारिश, जानें कब मिलेगी उमस और गर्मी से राहत

एमपी तक

13 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 13 2023 3:08 AM)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कुछ दिनों पहले जहां नदी-नाले उफान पर थे, डैम के गेट खोलना पड़ा था, तो वहीं अब बारिश (heavy Rain) पर लंबा ब्रेक लगा हुआ है. एक सप्ताह के करीब से बारिश थमी हुई है. अगस्त के महीने में औसत से कम बारिश हुई है, लेकिन मौसम […]

Madhya Pradesh, Rain, Beautiful Weather
Madhya Pradesh, Rain, Beautiful Weather
Google CTA

MP Weather Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कुछ दिनों पहले जहां नदी-नाले उफान पर थे, डैम के गेट खोलना पड़ा था, तो वहीं अब बारिश (heavy Rain) पर लंबा ब्रेक लगा हुआ है. एक सप्ताह के करीब से बारिश थमी हुई है. अगस्त के महीने में औसत से कम बारिश हुई है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अब मानसून फिर से एक्टिव होने जा रहा है. जिससे एक बार फिर प्रदेश (MP) के कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी और सूखे से राहत मिलेगी.

Read more!

दरअसल अभी ट्रफ लाइन उत्तर की ओर है, कुछ समय में बंगाल की खाड़ी के ऊपर मानसून (Monsoon) परिसंचरण बनने की संभावना है, जिससे बारिश के आसार हैं. हालांकि कहीं-कहीं अभी भी हल्की बूंदाबांदी हो रही है, लेकिन जोरदार बारिश थमी हुई है. लेकिन ट्रफ लाइन के शिफ्ट होने से फिर से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. 

कब से शुरू होगी बारिश?

पिछले एक सप्ताह से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून कमजोर पड़ा हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब एक बार फिर प्रदेश में मानसून एक्टिव होने जा रहा है, जिससे फिर से जोरदार बारिश होगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक 15 अगस्त के बाद बारिश का नया दौर शुरू होगा. 15 अगस्त से लेकर अगले 2-3 दिनों तक जोरदार बारिश होगी. नए वेदर सिस्टम का असर पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिक देखने को मिलेगा. रीवा, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, दतिया आदि जिलों में बारिश होगी.

उमस और गर्मी ने किया बेहाल

बारिश पर ब्रेक लगने से प्रदेश में पारा बढ़ता जा रहा है. अगस्त की शुरुआत में जहां जोरदार बारिश से ठंडा मौसम बना हुआ था, वहीं अब गर्मी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बारिश थमने से उमस और गर्मी बढ़ गई है, जिससे बारिश के दिनों में भी लोगों का बुरा हाल है. फिर से मानसून एक्टिव होने से गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: weather update: कब बदलेगा MP का मौसम, IMD ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, फसलों को नुकसान की संभावना