33 प्रवक्ता और 47 पैनलिस्ट...मध्य प्रदेश बीजेपी ने बदली अपनी मीडिया टीम, आशीष अग्रवाल ने की 99 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश बीजेपी ने संगठन मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी ने 33 प्रवक्ता, 9 सह-मीडिया प्रभारी और 47 पैनलिस्ट समेत 99 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. कई मौजूदा और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है.

mp
mp

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने एक साथ कई अहम पदों पर नियुक्तियां करते हुए नई टीम का ऐलान किया है. इस फेरबदल के जरिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश की गई है.

Read more!

पार्टी ने 33 प्रदेश प्रवक्ता, 9 सह-मीडिया प्रभारी और 47 मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किए हैं. इस तरह कुल 99 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. खास बात यह है कि इस सूची में कई मौजूदा और पूर्व विधायकों को भी शामिल किया गया है. इन नियुक्तियों को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी मिलने के बाद मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सार्वजनिक किया. 

संजय शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस नियुक्तियों में सबसे प्रमुख नाम पूर्व विधायक संजय शाह का है. संजय शाह, प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के भाई हैं और हरदा जिले की टिमरनी सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाकर पार्टी ने अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी की सहमति से प्रदेश सह-मीडिया प्रभारीगण, प्रदेश प्रवक्तागण, मीडिया पैनलिस्टगण एवं सदस्यगणों की घोषणा की जाती है। pic.twitter.com/PJ8YYEQ6FL

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) April 2, 2026

सरकार और संगठन के बीच तालमेल पर फोकस

बीजेपी इस समय मध्य प्रदेश में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है. नई टीम को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह सरकार की योजनाओं और पार्टी के एजेंडे को जनता तक सही तरीके से पहुंचाए, ताकि दोनों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे.

अनुभवी नेताओं पर भरोसा

इस फेरबदल में कई पूर्व विधायकों को भी प्रवक्ता बनाया गया है. ये नेता अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखते हैं और जमीनी मुद्दों की अच्छी समझ रखते हैं. पार्टी को उम्मीद है कि ये नेता मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रख पाएंगे.

    follow google news