MP: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 12वीं तक के छात्रों की पढ़ाई फ्री; 1500 रुपये भी देंगे

एमपी तक

12 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 12 2023 3:19 PM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है. चुनावों के ऐलान के साथ ही वोटरों को लुभाने के लिए पार्टियां हर संभव कोशिश में जुट गई हैं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जनता से कई वादे किए हैं, इसे आगे बढ़ाते हुए चुनाव से ठीक पहले आज (12 अक्टूबर) कांग्रेस ने […]

MP Election 2023 MP Congress big bet Free Education in mp
MP Election 2023 MP Congress big bet Free Education in mp
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है. चुनावों के ऐलान के साथ ही वोटरों को लुभाने के लिए पार्टियां हर संभव कोशिश में जुट गई हैं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जनता से कई वादे किए हैं, इसे आगे बढ़ाते हुए चुनाव से ठीक पहले आज (12 अक्टूबर) कांग्रेस ने एक और बड़ा दांव चल दिया. इससे चुनावी लड़ाई और दिलचस्प होने जा रही है. कांग्रेस की इस नई योजना को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मंडला की रैली में लॉन्च किया. जिसका का नाम है… ‘पढ़ो और पढ़ाओ योजना’.

Read more!

प्रियंका गांधी ने योजना का ऐलान करते हुए कहा- अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ‘पढ़ो और पढ़ाओ योजना’ के तहत कक्षा एक से कक्षा 8वीं तक 500 रुपये हर महीने, 9वीं से 10वीं तक 1000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. वहीं, 11वीं से 12वीं तक हर बच्चे को 1500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. प्रियंका ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी फिर आपको कुछ गारंटी देना चाहती है.

प्रियंका ने फिर से गिनाईं गारंटी

प्रियंका ने कहा- किसानों का फिर से कर्ज माफ करेंगे, 100 यूनिट बिजली मुफ्त एवं 200 यूनिट तक बिल आधा लिया जायेगा, पुरानी पेंशन लागू करेंगे. गैस सिलेण्डर 500 रुपए में देंगे. महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देंगे, 5 हॉर्स पावर तक किसानों को बिजली मुफ्त देंगे. अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 27 प्रतिशत करेंगे. जाती आधारित जनगणना कराएंगे. जहां आदिवासी 50 प्रतिशत से ज्यादा हैं वहां 6 वीं अनुसूची लागू करेंगे. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के बैकलॉग के पद तत्काल भरेंगे, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर और गांव को मिलने वाली राशि बराबर करेंगे.

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में लोग किसको देखना चाहते हैं CM, इस सर्वे में जनता ने बता दिया

बीजेपी सरकार पर हमलावर प्रियंका

प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला, “कितने सारे पद आज मध्य प्रदेश में खाली पड़े हैं, लेकिन नौजवान आज भी बेरोजगार है. आज 70 हजार शिक्षकों के पद खाली है, कई विभाग में 90 प्रतिशत पद खाली हैं. मंडला में अस्पताल नहीं है, सीएनसी में आंख का डॉक्टर नहीं है तो आप प्राइवेट में जाओगे. लेकिन प्राइवेट में जाने के लिए आपके पास पैसे भी तो नहीं हैं. हमने राजस्थान में चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 25 लाख तक के इलाज की व्यवस्था की है, जिसमे दिल की सर्जरी तक मुफ्त हुई है. छत्तीसगढ़ में भी हमसे ऐसी ही योजना चलाई. आपके रोजगार और भविष्य संवारने की जिम्मेदारी सरकार की जिम्मेदारी होती है.”

 

ये भी पढ़ें: मंडला में बोलीं प्रियंका- बीजेपी के 225 दिन में 250 घोटाले, क्या आप थके नहीं?

गिनती अगर मालूम नहीं तो फिर कैसा न्याय: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा- जातिगत जनगणना होनी चाहिए, गिनती अगर मालूम नही तो कैसे न्याय होगा? अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग की जनसंख्यां कितनी है? बिहार में ये हुआ है, वहां 84 प्रतिशत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग की जनसंख्या है. जिनकी आबादी ज्यादा है उनको पद कितने मिले हैं यह आज एक सवाल है. इस गिनती से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के साथ नौकरी और आरक्षण में न्याय होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है हम बांटना चाहते हैं, हम आपके साथ न्याय चाहते हैं.

भाजपा न्याय नहीं चाहती, इसलिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग की जनगणना का विरोध कर रही है. आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए सोच समझकर वोट डालियेगा.