MP News: इंदौर में बीते दिनों मतदान से पहले 12 तारीख की रात को इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में मोइन नामक युवक दर्दनाक हत्या कर दी थी. चूंकि मामला गंभीर था इसलिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल SIT टीम का गठित कर जांच शुरू करने के आदेश दिए थे. जिस पर टीम को मंगलवार के दिन मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद दबिस दी गई. मौके पर पहुंची आरोपियों ने पुलिस को देखा और पुलिस ने दोनों आरोपियों को रूकने के लिए कहा गया, लेकिन दोनों आरोपियों ने उल्टा पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में एक आरोपी साकिर को पैर में गोली लगी जिसे उपचार के लिये My अस्पताल में फर्ती कराया गया है.
ADVERTISEMENT
थाना प्रभारी के कान के पास से निकली गोली
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी की आरोपी कनाड़िया इलाके में घूम रहा है. इसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची. पुलिस को देखते ही वशीम और उसका साथी दोनों भागने लगे. गौरतलब है कि 12 तारीख मई में को चंदन नगर के रहने वाले कुख्यात बदमाश साकीर ने मोइन खान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
थाना प्रभारी और टीम ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के पर्याप्त मौके दिए थे. लेकिन आरोपियों द्वारा फायरिंग जारी रखी गई. जिसमें एक गोली थाना प्रभारी को कान के पास छूकर निकल गई. उसके बाद फिर जवाबी फायर पुलिस ने किया जिसमे आरोपी साकिर के पैर में गोली लगी और दूसरा आरोपी अमन शाह भी पुलिस गिरफ्त में आ गया.
क्यों की गई मोइन की हत्या?
पुलिस जांच में पता चला था कि मृतक मोइन के बड़े भाई मुबस्सिर ने खजराना इलाके के आरिफ खिलजी के बेटी से उनके मर्जी के खिलाफ शादी की थी. जिससे नाराज आरिफ खिलजी ने मोइन के ऊपर हमला करवाया था. उन्होंने चंदन नगर के रहने वाले कुख्यात बदमाश साकिर को 3 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करा दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी साकिर पर पूर्व में भी 5 अपराध दर्ज है, और थाना चंदन नगर से बॉण्ड ओवर भी किया जा चुका है.
ये भी पढ़ें: हरदा: BJP नेता के बेटे की दबंगई! युवक पर कट्टा तानकर कर दी दनादन फायरिंग, फिर हुआ ये हाल...
ADVERTISEMENT


