MP: 13 दिन पहले घर आई दुल्हन को देख खराब हुई जेठ की नीयत, पति के बाहर जाते ही कमरे में पहुंच गया, फिर...

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में जेठ ने अपनी ही 23 साल की नई नवेली छोटी दुल्हन के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

मध्यप्रदेश में आया हैरान करने वाला मामला
मध्यप्रदेश में आया हैरान करने वाला मामला

आशुतोष शुक्ला

follow google news

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने मानवीय रिश्तों और इंसानियत को तार-तार कर दिया है. सिवनी के खजरी गांव में महज 13 दिन पहले ही शादी की शहनाइयां गूंजी थीं और घर में नई नवेली दुल्हन के आने से खुशियों का माहौल था. लेकिन किसे पता था कि इसी घर के भीतर एक ऐसा खूनी खेल खेला जाएगा, जो हँसते-खेलते परिवार को शमशान बना देगा. हाथों की रची मेहंदी और पैरों का महावर अभी ठीक से छूटा भी नहीं था कि शुक्रवार की सुबह घर के ही एक सदस्य ने अपनी मर्यादाओं को भूलकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं.

Read more!

घटना शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे की है. 10 मई को ही 23 साल की सरिता, बबलू मरकाम की दुल्हन बनकर इस घर की चौखट के अंदर आई थी. सुबह के समय जब घर के अन्य पुरुष काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे तभी सरिता का सगा जेठ अब्बूलाल मरकाम घर में दाखिल हुआ. उसकी नीयत डोल गई और उसने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. आरोपी ने अपनी ही छोटी बहू सरिता के साथ जबरदस्ती और दुष्कर्म करने का प्रयास किया. सरिता ने हार नहीं मानी और अपने सुहाग व आत्मसम्मान की रक्षा के लिए वह उस दरिंदे से शेरनी की तरह भिड़ गई.

अचानक कुल्हाड़ी से किया हमला 

जब वासना के भूखे उस सनकी जेठ के मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए, तो उसका वहशीपन भयानक गुस्से में बदल गया. उसने पास ही रखी कुल्हाड़ी उठाई और सरिता के सिर, कान और गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इस खौफनाक मंजर की चश्मदीद सरिता की मासूम भांजी पिंकी बनी. पिंकी ने जब देखा कि उसके बड़े मामा उसकी छोटी मामी के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं और अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, तो वह अपनी मामी को बचाने के लिए हाथ में हंसिया लेकर चिल्लाते हुए आरोपी की तरफ दौड़ी. मासूम बच्ची को अपनी तरफ आता देख आरोपी अब्बूलाल मरकाम वहां से फरार हो गया.

वारदात की खबर मिलते ही सरिता का पति बबलू मरकाम बदहवास हालत में दौड़ता हुआ घर पहुंचा. घर का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिस पत्नी को वह 13 दिन पहले बड़े चाव से डोली में बिठाकर लाया था, वह फर्श पर खून से सनी बेजान पड़ी थी. बबलू अपनी सुध-बुध खो चुका है और पत्नी के शव को बाहों में भरकर रो रहा है. पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही घनसौर पुलिस अस्पताल और मौके पर पहुंची. मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई, जो थोड़ा दिमागी रूप से डिस्टर्ब भी बताया जा रहा है, उसने अकारण ही उसकी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है

घनसौर पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्बूलाल मरकाम पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है और वह शातिर व अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है. वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जंगलों और संभावित ठिकानों पर खाक छान रही हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी, लेकिन इस सनक और वहशीपन ने चंद मिनटों में एक हंसते-खेलते सुहाग को हमेशा-हमेशा के लिए उजाड़ दिया है.

 

    follow google news