MP Crime: डॉक्टर बना जल्लाद! पत्नी का गला घोंटा, फिर कार में जिंदा जलाया, वजह चौंकाने वाली

MP News: मध्य प्रदेश के सागर में एक डॉक्टर ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए कार सहित उसे जिंदा जला दिया. पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी डॉक्टर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

MP News
MP News

हिमांशु शिवा

follow google news

मध्य प्रदेश के सागर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. डॉक्टर नीलेश कुर्मी पर आरोप है कि उसने पहले अपनी पत्नी सीमा का गला घोंटा और फिर सबूत मिटाने के लिए उसे कार के अंदर डालकर पेट्रोल से आग लगा दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!

शक और अवैध संबंधों की आग

घटना सागर जिले के गढ़ाकोटा की है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी डॉक्टर नीलेश कुर्मी का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी भनक उसकी पत्नी सीमा को लग गई थी, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद होता था. 20 मार्च 2026 की रात विवाद इतना बढ़ा कि नीलेश ने सीमा की हत्या करने का मन बना लिया.

मासूम बेटी से बोला झूठ, किराएदारों को बनाया साझीदार

रात करीब 2 बजे जब विवाद बढ़ा, तो नीलेश ने कथित तौर पर सीमा का गला घोंट दिया. शोर सुनकर जब बेटी की नींद खुली, तो कातिल पिता ने झूठ बोला कि "तुम्हारी मां की तबीयत खराब है, उसे अस्पताल ले जा रहा हूं." इसके बाद उसने अपने दो किराएदारों को बुलाया और उन्हें बताया कि सीमा को हार्ट अटैक आया है. बेसुध सीमा को कार में डाला गया और 50 किलोमीटर दूर चनाटोरिया के पास एक सुनसान मोड़ पर ले जाया गया.

कार को बनाया 'मौत का चैंबर'

सुनसान जगह पर पहुंचकर नीलेश ने कार पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. सीमा कार के अंदर थी और बाहर खड़े नीलेश और उसके दो साथी उसे जलते हुए देखते रहे. किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए तीन अलग-अलग कहानियां सुनाईं.

  • ससुर से कहा- हार्ट अटैक आया था, अस्पताल ले जा रहा था.
  • पुलिस से कहा- किसी ट्रक ने टक्कर मार दी.
  • बाद में कहा- कार में अचानक आग लग गई.

सीसीटीवी और सीएनजी टैंक ने खोली पोल

झूठ के पैर नहीं होते और पुलिस की तफ्तीश में डॉक्टर का भंडाफोड़ हो गया:

  • टोल नाका सीसीटीवी: कैमरे में डॉक्टर की लोकेशन और कार की गतिविधि कैद हो गई.
  • घर का डीवीआर: रात के समय घर में हुई हलचल और सीमा को ले जाने के विजुअल्स पुलिस के हाथ लगे.
  • सीएनजी टैंक: कार का सीएनजी टैंक पूरी तरह सलामत था, जिससे साफ हो गया कि आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई थी.

सागर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे यह साफ हो सके कि सीमा की मौत गला घोंटने से हुई थी या उसे जिंदा ही आग के हवाले कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: शिवपुरी के जांच शिविर में पहुंचे महानआर्यमन सिंधिया ने जाना मरीजों का हाल

    follow google news