साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे, फिर करते थे गंदा काम.. सीहोर में इस वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के सीहोर में सहायक कृषि यांत्रिक अधिकारी योगराज सावरकर पर एक महिला कर्मचारी ने 6 महीने तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसका समर्थन करता हुआ एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मध्य प्रदेश न्यूज
मध्य प्रदेश न्यूज

नवेद जाफरी

follow google news

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक गलियारों में सनसनी फैला दी है. जिला कृषि अभियांत्रिक विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के सहायक कृषि यांत्रिक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न और लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आरोपी अधिकारी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है.

Read more!

6 महीने से चल रहा था शोषण का सिलसिला

पीड़िता के अनुसार, सहायक कृषि यांत्रिक अधिकारी योगराज सावरकर पिछले 5-6 महीनों से लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. महिला का आरोप है कि अधिकारी उसे ऑफिस के काम, फाइल पर साइन कराने या 'प्रसाद' खिलाने के बहाने अपने घर बुलाते थे और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे. पीड़ित महिला ने बताया कि वह एक अकेली महिला है और नौकरी जाने के डर से अब तक चुप थी, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है.

आज बढ़िया चीज लाए थे, घर आ जाओ

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर अधिकारी की आवाज़ सुनी जा सकती है, जिसमें वह महिला पर घर आने का दबाव बना रहा है. ऑडियो में वह कह रहा है, "आज बढ़िया चीज़ लाए थे तुम्हारे लिए, आओ तो सही." जब महिला अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देकर मना करती है, तो वह उसे मंडे को आने के लिए राजी करने की कोशिश करता है. महिला ने आरोप लगाया कि अगर वह घर नहीं जाती थी, तो अधिकारी उसे ऑफिस में धमकाते थे और उसकी सैलरी रोकने की धमकी देते थे.

रिश्वत कांड में भी फंसे हैं अधिकारी?

महिला कर्मचारी ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अधिकारी योगराज सावरकर पर पहले से ही लोकायुक्त की जांच चल रही है. उन पर रिश्वत लेने का एक मामला दर्ज है. महिला ने बताया कि अधिकारी का परिवार देवास में रहता है और वह सीहोर में अकेले रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर वे महिला कर्मचारियों को निशाना बनाते हैं.

पुलिस की जांच शुरू: दोनों पक्षों के अपने दावे

महिला ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि आरोपी पक्ष ने भी अपना आवेदन दिया है. अधिकारी का दावा है कि महिला लंबे समय से ऑफिस से अनुपस्थित (Absent) थी और सैलरी पाने के लिए वह इस तरह का झूठा दबाव बना रही है. फिलहाल सीहोर पुलिस ने दोनों पक्षों की दलीलें सुन ली हैं और मामले की विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की बात कही है.

 

    follow google news