Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर आज पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं. पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव वाले इस सियासी गढ़ में सत्ताधारी बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है. मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट से हो गई है. इसके बाद EVM खोली जाएंगी.
आपको बता दें कि दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई 2026 को उपचुनाव हुए थे. इसमें करीब 71.44% मतदान दर्ज किया गया. यह उपचुनाव पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की अयोग्यता के कारण हुआ है. इस उपचुनाव में मुख्य चुनावी मुकाबला BJP के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के कुंवर घनश्याम सिंह के बीच है. इसके अलावा मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से दामोदर यादव (मंडल) समेत कुल 21 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
इस लाइव ब्लॉग में हम आपको हर राउंड की बढ़त, उम्मीदवारों की स्थिति, चुनाव आयोग से आने वाले आधिकारिक अपडेट और जीत-हार से जुड़ी हर बड़ी जानकारी लगातार अपडेट करते रहेंगे. सटीक जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें.
- 11:29 PM • 02 Aug 2026
Datia Bypoll Result LIVE: कांग्रेस या बीजेपी... जानें रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल में दतिया कौन रहा पीछे
Datia Bypoll Result Live: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले आए रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया था. सर्वे के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 44% वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया, जबकि बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 39% वोट शेयर मिलने की संभावना बताई गई थी. वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव को 15% और अन्य उम्मीदवारों को 2% वोट शेयर मिलने का अनुमान था. हालांकि यह सिर्फ एग्जिट पोल था, असली तस्वीर अब मतगणना के साथ साफ होगी और कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा कि दतिया की जनता ने किसे अपना नया विधायक चुना है.
- 11:24 PM • 02 Aug 2026
Datia Bypoll Result Live: दतिया उपचुनाव में 19 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, आखिर जनता किसके सिर सजाएगी जीत का ताज?
Datia Bypoll Result LIVE: दतिया विधानसभा उपचुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प है. चुनाव मैदान में कुल 9 राजनीतिक दलों के उम्मीदवार और 10 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हालांकि सबसे ज्यादा नजर बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के मुकाबले पर टिकी हुई है, लेकिन बाकी उम्मीदवार भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश में हैं. अब सभी की निगाहें मतगणना पर हैं, जहां कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि दतिया की जनता ने किसे अपना नया विधायक चुना है.
- 11:20 PM • 02 Aug 2026
Datia Bypoll Result LIVE: महिलाओं ने इस बार कम डाले वोट, 18 साल में पहली बार इतना बड़ा बदलाव
Datia Bypoll Result Live: दतिया विधानसभा उपचुनाव में इस बार कुल 71.44 फीसदी मतदान हुआ. सबसे ज्यादा चर्चा महिलाओं की वोटिंग को लेकर हो रही है. 2023 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से 1.94 फीसदी ज्यादा मतदान किया था, लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदल गई. इस उपचुनाव में महिला मतदान पुरुषों के मुकाबले 5.61 फीसदी कम रहा. 2008 के बाद हुए पांच चुनावों में यह सबसे बड़ा अंतर माना जा रहा है.
अगर कुल मतदान की बात करें तो इस बार का वोटिंग प्रतिशत 2008 के चुनाव के काफी करीब रहा. उस समय दतिया में 73.59 फीसदी मतदान हुआ था और मतदाताओं की संख्या करीब 1.37 लाख थी. अब मतदाता बढ़कर करीब 2.20 लाख हो गए हैं, यानी करीब 60 फीसदी ज्यादा वोटर हैं. इसके बावजूद मतदान प्रतिशत लगभग 18 साल पुराने स्तर के आसपास ही रहा. - 11:16 PM • 02 Aug 2026
Datia Bypoll Result LIVE: दतिया रिजल्ट से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से सस्पेंड
Datia Result Live: दतिया विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग से कुछ घंटे पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया. गौरतलब है कि राजेंद्र भारती की सदस्यता जाने के बाद ही दतिया सीट पर उपचुनाव हुए हैं. इस उपचुनाव में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर भीतरघात करने का आरोप भी लगाया था. अब मतगणना से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई ने दतिया की राजनीति में हलचल तेज कर दी है.
- 06:14 AM • 03 Aug 2026
Datia Bypoll Result Live: दतिया उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू
Datia Result LIVE Updates: दतिया उपचुनाव में वोटिंग सेंटर के बाहर समर्थकों का भारी भीड़ लगी हुई है. इस गहमागहमी के बीच वोटों की गिनती की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. बता दें कि दतिया सीट पर इस बार कुल 2.20 लाख मतदाताओं में से करीब 71.44 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाले. बीते आम चुनाव के मुकाबले वोटिंग पर्सेंटेज में गिरावट आई है. यही वजह है कि नतीजों को लेकर दोनों ही खेमों में बेचैनी और धड़कनें बढ़ी हुई हैं.
ADVERTISEMENT


