MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2023) के लिए मतदान हो चुका है. 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएंगे और जीत-हार का फैसला होगा, लेकिन उससे पहले प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं. मध्य प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का माना जा रहा है. नतीजे आने के पहले ही दोनों पार्टियां अपनी-अपनी सरकार बनाने को लेकर बड़े दावे करर रही हैं. इस बीच राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार के अनुमान ने मध्य प्रदेश के गलियारों में हलचल मचा दी है. फलौदी के ताजा अनुमान से मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. सटोरिए बता रहे हैं कि बीजेपी को बड़ा फायदा मिल सकता है.
ADVERTISEMENT
फलौदी सट्टा बाजार के सटोरियों के दावे पर विश्वास करें तो मध्य प्रदेश में बीजेपी वापसी करती दखाई दे रही है. सट्टा बाजार बीजेपी को 115 से 120 सीटें मिलती बता रहा है. वहीं, कांग्रेस को बहुमत से काफी कम 106 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इससे कांग्रेस को तगड़ा झटका लग सकता है. सट्टा बाजार में मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार का भाव 1 रुपया, वहीं कांग्रेस सरकार का भाव 1.30 रुपया चल रहा है.
ये भी पढ़ें: फलौदी सट्टा बाजार के अनुमान से MP की राजनीति में भूचाल! इस पार्टी की जीत का दावा
बीजेपी की सरकार बनाने की संभावना और बढ़ी
सटोरियों ने फोन पर तक चैनल के रिपोर्टर से दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के चांस हैं. कांग्रेस सरकार बनने का चांस केवल 20 प्रतिशत ही बता रहे हैं. एक हफ्ते के बाद सट्टा बाजार के अनुमान में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. कुछ दिनों पहले जहां कांग्रेस को 114-116 सीटें मिलती बताई जा रही हैं, वहीं भाजपा को 110-112 सीटें मिलने का अनुमान था. लेकिन अब बीजेपी को कांग्रेस के मुकाबले में ज्यादा सीट और सरकार बनाना बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के बाद पलट गया फलौदी सट्टा बाजार का अनुमान, अब कौन बना रहा है MP में सरकार?
क्यों चर्चा में है फलौदी सट्टा बाजार?
सट्टा बाजार की वर्तमान स्थिति पर राजस्थान तक संवाददाता विमल भाटिया ने फलौदी के सट्टा बाजार के सटोरिये से बातचीत की. उन्होंने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बन रही है और कौन चल रहा है पीछे, इसका बेहद सटीक अनुमान लगा रहे हैं. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को हुई वोटिंग और उसके बाद वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से ही फलौदी का सट्टा मार्केट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस सट्टा मार्केट में पार्टियों के जीत-हार को लेकर अनुमान लगाए जाते हैं. उन पर सट्टा लगता है.
जानें क्या है फलौदी?
फलौदी राजस्थान का एक जिला है, जो देशभर के राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर सट्टा लगाता है. इसके बारे में ये कहा जाता है कि यहां का अनुमान बिल्कुल सटीक होता है. इस कारण फलौदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है.
ये भी पढ़ें: MP में इस पार्टी के सरकार बनाने के 85 फीसदी चांस! फलौदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान ने चौंकाया
(MP Tak वेब इस तरह के किसी सट्टा बाजार और सटोरियों पर ना तो भरोसा करता है और न ही इसकी पुष्टि करता है.)
ADVERTISEMENT


