आज MP के दौरे पर गृहमंत्री शाह, ग्वालियर में BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र; जानें पूरा कार्यक्रम

सर्वेश पुरोहित

20 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 20 2023 2:16 AM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (Assembly Election) में कुछ ही समय बाकी हैं. ऐसे में बीजेपी ने पूरी तरह से कमर कस ली है. भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने स्वयं मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कमान संभाल रखी है, यही वजह है कि वे एक के बाद एक […]

Amit Shah, Madhya Pradesh, MP News Update, MP Politics, Chhindwara
Amit Shah, Madhya Pradesh, MP News Update, MP Politics, Chhindwara
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (Assembly Election) में कुछ ही समय बाकी हैं. ऐसे में बीजेपी ने पूरी तरह से कमर कस ली है. भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने स्वयं मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कमान संभाल रखी है, यही वजह है कि वे एक के बाद एक लगातार बैठकें कर रहे हैं. आज अमित शाह भोपाल (Bhopal) और ग्वालियर (Gwalior) के दौरे पर आ रहे हैं, जहां भाजपा (BJP) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है. बैठक में कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं. इस दौरान चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा और शाह बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Workers) को जीत का मंत्र देंगे.

Read more!

अमित शाह मध्य प्रदे्श के दौरे पर आ रहे हैं. पहले वे भोपाल में गरीब कल्याण महाअभियान का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे, इसके बाद ग्वालियर में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक को विधानसभा चुनावों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. चूंकि इसमें टॉप से लेकर बॉटम तक के कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा और चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

गृहमंत्री शाह का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:10 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुचेंगे. आप 12:25 बजे कुशाभाउ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महाअभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड का लॉन्च करेंग. इसके बाद करीब दोपहर 2.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे. वे 3:35 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे. शाह 3.55 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय पहुचंकर पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक (Meeting) को सम्बोधित करेंगे. जिसके बाद 05:20 बजे पिन्टो पार्क गायत्री नगर ग्वालियर में संपर्क अभियान में भाग लेंगे. शाम 5.50 बजे होटल आदित्याज में आयोजित बैठक में भाग लेंगे. अमित शाह शाम 7.45 बजे ग्वालियर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे.

बैठक में शामिल होने वाले भाजपा नेता

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindhia), प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व शामिल रहेंगे. गृहमंत्री शाह की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2 हजार जवान और अफसर तैनात किए गए हैं.

1800 कार्यकर्ताओं के आने की उम्मीद

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा सांसद (लोकसभा/राज्यसभा) विधायक, महापौर, नगर निगम अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, निगम/मंडल/प्राधिकरण के अध्यक्ष, जिला प्रभारी भाजपा, जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला महामंत्री भाजपा, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रदेश संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला प्रबंध समिति संयोजक, विधानसभा संयोजक, विस्तारक, आकांक्षी विधानसभा प्रभारी, पूर्व महापौर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों के शामिल होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: MP Election: स्वराज्य इंडिया के योगेंद्र यादव BJP को लेकर क्यों बोले ‘बड़ी हार होगी’ जानें