MP Election 2023: CEC ने 86 उम्मीदवारों के नामों पर लगाई मुहर, जल्द जारी होगी लिस्ट

एमपी तक

18 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 18 2023 11:09 AM)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 144 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट जारी कर चुकी है और इसकी दूसरी सूची आने का इंतजार हो रहा है. इसे लेकर दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, कमलनाथ, रणदीप सुरजेवाला, दिग्विजय सिंह सहित […]

NewsTak
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 144 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट जारी कर चुकी है और इसकी दूसरी सूची आने का इंतजार हो रहा है. इसे लेकर दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, कमलनाथ, रणदीप सुरजेवाला, दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता मौजूद थे. कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में 86 नामों पर मुहर लग गई है. इनसे संबंधित लिस्ट जल्द जारी की जाएगी.

Read more!

दिल्ली में चल रही इस बैठक में CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी मौजूद हैं. वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से उपस्थित हैं.

बैठक लगातार 6 घंटे तक चली है. मध्यप्रदेश की शेष बची 86 सीटों पर वन टू वन मार्किंग की गई है. एक-एक सीट पर उम्मीदवारों को चुनते वक्त कांग्रेस के सर्वे, कमलनाथ का निजी सर्वे और केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा कराए गए सर्वों की रिपोर्ट को ध्यान में रखा गया है. कांग्रेस के नेता जीतने की संभावनाओं को टटोलते हुए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं.

दीपक जोशी, वीरेंद्र रघुवंशी को लेकर हुई चर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे एवं शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी वो पहला बड़ा नाम थे, जो बीजेपी छोड़कर कमलनाथ के सामने कांग्रेस में शामिल हुए थे. इसके बाद तो बीजेपी के कई नेताओं ने बड़े पैमाने पर पार्टी छोड़ी और कांग्रेस में शामिल हुए. इसी तरह कोलारस के सिटिंग बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन इनके नाम पहली लिस्ट में नहीं आए. राहुल गांधी की मौजूदगी में इन दोनों को टिकट देने को लेकर भी चर्चा हुई है.

कांग्रेस से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए इन नेताओं पर चौंकाने वाला निर्णय लिया गया है. सूची आने पर इसका खुलासा होगा.

बैठक के बाद ये बोले मल्लिकार्जुन खरगे

मध्य प्रदेश इस बार भाजपा के बहकावें में नहीं आएगा, जन-आक्रोश इस निक्कमी, अत्याचारी, भ्रष्टाचारी सरकार को सबक़ सिखाएगा. मध्य प्रदेश के हर वर्ग के जीवन में होगा न्याय और वचनबद्धता का उदय, क्योंकि जनता लेगी कांग्रेस के पक्ष में अभूतपूर्व निर्णय !

ये भी पढ़ें- चुनावी राज्यों में MP के युवा सबसे कम बेरोजगार, इस सर्वे ने चौंकाया! क्या बोलेंगे अब कमलनाथ