MP Election 2023: इस नए ओपिनियन पोल में पलट गई बाजी, कांग्रेस को हो गया बड़ा नुकसान

एमपी तक

05 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 5 2023 10:17 AM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अब महज 10 दिन का ही समय बचा हुआ है. ऐसे में लगभग हर रोज एक के बाद एक नए सर्वे सामने आ रहे हैं. जिसके बाद प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दलों की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं. आज मध्य प्रदेश चुनावों को लेकर […]

Shivraj Singh Chauhan Madhya Pradesh Assembly Election Shivraj Singh Chauhan Madhya Pradesh Assembly Election polls mp news mp election 2023
Shivraj Singh Chauhan Madhya Pradesh Assembly Election Shivraj Singh Chauhan Madhya Pradesh Assembly Election polls mp news mp election 2023
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अब महज 10 दिन का ही समय बचा हुआ है. ऐसे में लगभग हर रोज एक के बाद एक नए सर्वे सामने आ रहे हैं. जिसके बाद प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दलों की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं. आज मध्य प्रदेश चुनावों को लेकर एक और सर्वे सामने आया है. यह सर्वे किया है पोलस्टर इंडिया ने किया है. इस सर्वे के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर बताई जा रही है, लेकिन सर्वे में बीजेपी को बढ़त है.

Read more!

पोलस्टर इंडिया के ओपनियन पोल की माने तो लाडली बहना योजना का असर मध्य प्रदेश में साफ-साफ दिखाई दे रहा है. ओपिनियन पोल में बीजेपी को कांग्रेस पर 5% की बढ़त बताई जा रही है. सर्वे की माने तो बीजेपी को राज्य भर में महिलाओं का पर्याप्त समर्थन भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त है. इस सर्वे में बीजेपी के लगभग 125 सीटें जीतने का दावा किया गया है और कांग्रेस लगभग 97 सीटें जीत रही है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में खिलेगा कमल या कमलनाथ मारेंगे बाजी, ताजा सर्वे ने बता दिया किसकी बनेगी सरकार?

वोट प्रतिशत में BJP को बढ़त

पोलस्टर इंडिया के इस सर्वे के लिए लगभग 35,268 लोगों की राय ली गई है. ये पोलस्टर इंडिया का यह ओपिनियन पोल 3 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया गया था. जिसमें बीजेपी को 44.7 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है, जो 2018 विधानसभा चुनाव की तुलना में 3.1 प्रतिशत ज्यादा है, जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 39.4 फीसदी रहने का अनुमान है, जो पिछले चुनाव की तुलना में 2.1 फीसदी कम है.

कैसा रहेगा क्षेत्रों में पार्टी का परफॉर्म

पोलस्टर इंडिया के सर्वे के अनुसार चंबल क्षेत्र में कुल 34 सीट हैं, जिसमें से बीजेपी को 16, कांग्रेस को 15 और अन्य को एक सीट मिलने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश के महाकौशल में कांटे की टक्कर दिख रही है. इस संभाग के 49 सीटों में से बीजेपी को 26, कांग्रेस को 21 और अन्य को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है. सर्वे के मुताबिक मालवा आदिवासी संभाग की 28 सीटों में कांग्रेस को जबरदस्त फायदा हुआ है. संभाग में बीजेपी को 12 सीटें, कांग्रेस को 15 सीट और अन्य को एक सीट मिल सकती है..

पोलस्टर के ओपिनियन पोल ने मालवा उत्तर की 63 सीटों में से बीजेपी को 36 कांग्रेस को 26 और अन्य को 1 सीटें दिया है. बात करेंगे विंध्य संभाग की त विंध्य संभाग की 56 सीटों में से बीजेपी को 34 जबकि कांग्रेस को 20 सीटें मिल सकती है. वहीं अन्य को 02 सीटे मिलने की संभावना है..आपको बता दें कि यह ओपिनियन पोल पोलस्टर इंडिया ने किया है..और इस ओपिनियन पोल का एमपीतक पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें: MP किसका: किसे सीएम बनते देखना चाहती है मध्य प्रदेश की जनता? ताजा सर्वे ने चौंका दिया