BJP की चौथी सूची में सिंधिया समर्थक मंत्री-विधायकों का क्या हुआ हाल? जान लीजिए!

एमपी तक

09 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 9 2023 11:42 AM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 57 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है.  दोपहर करीब 12 बजे देश के पांच राज्यों में चुनावो की तारीखों का ऐलान किया गया है. उसके महज 4 घंटे बाद ही बीजेपी ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में […]

Mp election 2023 gopal singh chauhan chanderi vidhyak jyotiraditya scindia madhya pradesh election 2023 mp chunav 2023 chunav 2023 election 2023 mp politics Ashoknagar News
Mp election 2023 gopal singh chauhan chanderi vidhyak jyotiraditya scindia madhya pradesh election 2023 mp chunav 2023 chunav 2023 election 2023 mp politics Ashoknagar News
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 57 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है.  दोपहर करीब 12 बजे देश के पांच राज्यों में चुनावो की तारीखों का ऐलान किया गया है. उसके महज 4 घंटे बाद ही बीजेपी ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में अधिकतर सिटिंग विधायकों को टिकट दिया गया है. इस सूची में खास बात यह कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य के 6 समर्थकों को भी टिकट दिया गया है. आपको बता दें अब तक की कुल सूचियों में सिंधिया समर्थक 11 मंत्री-विधायकों को टिकट मिल चुका है.

Read more!

आपको बता दें “सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से गाेविंद सिंह राजपूत को टिकट दिया गया है. रायसेन जिले की सांची विधानसभा सीट से प्रभुराम चौधरी को, सांवेर से तुलसीराम सिलावट को, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग को, ग्वालियर से प्रदुम्न सिंह तोमर को, तो वहीं अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है. ऐसा माना जा रहा था कि पिछली सूची में सिंधिया समर्थकों का टिकट काटकर दूसरे प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया था, लेकिन इस सूची में लगभग सभी सिंधिया समर्थकों ने अपनी जगह पक्की कर ली है.

किसे मिला तीसरी सूची में टिकट?

इस चौथी लिस्ट में सीएम शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, कमल पटेल सहित कई दिग्गजों को टिकट दिए गए हैं. चौथी सीटों पर कुल 57 उम्मीदवारों को बीजेपी ने टिकट दिए हैं. चुनाव आचार संहित लगने के कुछ ही देर बाद बीजेपी ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है.

यहां हम आपको सभी सीटों का एक-एक करके ब्यौरा दे रहे हैं. बीजेपी की चौथी लिस्ट में बुधनी विधानसभा से  शिवराज सिंह चौहान, अटेर विधानसभा से अरविंद्र सिंह भदोरिया, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर से प्रदुम्न सिंह तोमर, दतिया से नरोत्तम मिश्रा, खुरई से भूपेंद्र सिंह, रेहली से गोपाल भार्गव, नरयावली प्रदीप लारिया, सागर से शैलेन्द्र जैन, खरगापुर से राहुल सिंह लोधी, मलहरा से प्रदुम्न सिंह लोधी, पन्ना से बजेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है.

पूरी खबर यहां पढ़ें: BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, 57 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, जानें CM शिवराज को कहां से मिला टिकट?